फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   A 15-year-old Indian girl from UAE has harassed by the 40-year-old Bangladeshi Quran teacher

यूएई में भारतीय लड़की से बांग्लादेशी ‘कुरान शिक्षक’ ने की छेड़छाड़, 12 अगस्त मिलेगा कठोर दंड

Tue, 31 Jul 2018 03:40 AM IST
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Updated Tue, 31 Jul 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
A 15-year-old Indian girl from UAE has harassed by the 40-year-old Bangladeshi Quran teacher

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक 15 वर्षीय भारतीय लड़की से 40 वर्षीय बांग्लादेशी ‘कुरान शिक्षक’ कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। खलीज टाइम्स ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पीड़ित स्कूली लड़की ने बताया कि आरोपी शिक्षक अल मुरक्काबात इलाके में स्थित उसके घर पर बीते तीन महीने से हफ्ते में तीन बार कुरान की आयतें पढ़ा रहा था।

लोक अभियोजक के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने पिछले महीने पीड़िता से पांच बार छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने बताया कि शिक्षक की हरकत से वह भयभीत होकर दूर हट गई। इसके बाद आरोपी ने उससे माफी मांगी और आग्रह किया कि वह घटना का जिक्र किसी से न करे।
विज्ञापन

 
पुलिस और लोक अभियोजन की जांच में शिक्षक को आरोपी बनाया गया। जांच के दौरान शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता को गलत तरीके से स्पर्श किया।

शिक्षक को दुबई की अदालत में छेड़छाड़ की धाराओं तहत आरोपित किया गया है। हालांकि अदालत में उसने आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल वह हिरासत में है। इस केस में 12 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने कानून के मुताबिक आरोपी को कठोर दंड देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed