फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   8 Indian sailors stranded on ship for nine months in Dubai

दुबई में जहाज पर नौ महीने से फंसे आठ भारतीय नाविक

Wed, 26 Sep 2018 06:11 AM IST
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Updated Wed, 26 Sep 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
8 Indian sailors stranded on ship for nine months in Dubai

आठ भारतीय नाविक पिछले नौ महीने से बिना वेतन के दुबई में एक जहाज में फंसे हुए हैं। एक मीडिया खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। नाविकों के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का वीजा नहीं है। 

विज्ञापन


इस कारण वे जहाज से उतर नहीं सकते हैं। गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, पनामा से रवाना हुआ जहाज पिछले साल नवंबर में दुबई की समुद्री सीमा में पहुंचा। जहाज में फंसे नाविकों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें बिना वेतन तथा बिना भोजन एवं ईंधन के छोड़ दिया है। एमवी टॉपमैन नामक यह जहाज दुबई मैरीटाइम सिटी के 13वीं गोदी में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, नाविकों ने कहा कि दुबई पहुंचने के बाद उन्हें महज एक ही महीने का वेतन दिया गया है। भोजन एवं पेयजल की नाममात्र की आपूर्ति की जा रही है। फंसे नाविकों में से एक ने कहा, ‘हम किसी तरह से जिंदा हैं। हमारा वजन सात-आठ किलो कम हो चुका है। हमारे पास ताकत नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हमारे परिवार वाले भी परेशान हो रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि हम आत्महत्या करने की दहलीज पर हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed