फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   41 killed, 200 wounded in Beirut twin blasts, IS claims responsibility

लेबनान में दो जोरदार धमाके, 41 की मौत

Fri, 13 Nov 2015 05:46 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:46 AM IST
विज्ञापन
41 killed, 200 wounded in Beirut twin blasts, IS claims responsibility

लेबनान की राजधानी बेरूत में गुरुवार की रात दो जबरदस्त धमाके हुए जिनमें 41 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके की जिम्मेदारी कट्टर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इन धमाको में 200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


इन धमाकों को इस साल का सबसे बड़े बम धमाकों के रूप में देखा जा रहा है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में मासूम लोगों की जान गई है। यह धमाके शहर के व्यस्ततम इलाके में हुए जिसकी वजह से इतनी संख्या में लोग मारे गए। आईएस के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए सीरिया का बशर अल असद सरकार का साथ देने का बदला लेने के इरादे से ये धमाके किए गए।
विज्ञापन


इन धमाको की आईएस ने जिम्मेदारी ले ली है। एक ऑनलाइन बयान जारी कर आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली जिसमें लिखा था 'खलीफा के सैनिकों' ने इस धमाके को अंजाम दिया है। शहर के शीते इलाके में मोटरसाइकिलों में यह बम रखे गए थे। बयान में यह भी कहा गया है कि इलाके में भीड़ जमा होने के बाद एक विस्फोटक को सक्रिय कर दिया गया और अंजाम सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मघाती हमलावरों ने किया धमाका

41 killed, 200 wounded in Beirut twin blasts, IS claims responsibility

हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बयान के अंदाज से ऐसा माना जा रहा है इस घटना को आईएस ने ही अंजाम दिया है। सेना ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने इन धमाकों को अंजाम दिया, जबकि तीसरा हमलावर धमाका करने में नाकाम रहा।

धमाके बाद घटनास्थल पर मातम का माहौल है और सड़कों पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। इन धमाकों के बाद शहर में डर की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि इसी जून के महीने में बेरूत में एक कार बम धमाके को अंजाम दिया गया था जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed