{"_id":"5872a7404f1c1b7f02ba86c9","slug":"23-people-killed-in-separate-attacks-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: ISIS के अलग-अलग हमलों में 23 लोगों की मौत ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराक: ISIS के अलग-अलग हमलों में 23 लोगों की मौत
एजेंसी/ बगदाद
Updated Mon, 09 Jan 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक की राजधानी बगदाद में और उसके इर्द-गिर्द धमाकों में तकरीबन 23 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन सिलसिलेवार हमलों को आईएस समूह द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सआद मान ने कहा कि आत्मघाती कार बम धमाका शिया बहुल शहर सदर के एक थोक बाजार में हुआ। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के एक सदस्य ने एक संदिग्ध हमलावर को देखा और उस पर फायरिंग शुरू कर दी लेकिन वह इस आतंकी हमले को रोकने में नाकाम रहा। एक पुलिसकर्मी और दो चिकित्सीय अधिकारी ने बताया कि हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हैं। आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उनके निशाने पर शिया मुसलमान हैं।
विज्ञापन
शहर में एक दूसरे आत्मघाती हमलावर ने शिया बहुल क्षेत्र में फल और सब्जी बाजार में नौ दुकानदारों की हत्या कर दी और 16 अन्य को घायल कर दिया। राजधानी के आस-पास तीन अलग-अलग जगह आतंकी धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन