{"_id":"5b823ce842c79246633fdbdb","slug":"2-people-killed-and-at-least-100-were-injured-6-0-earthquake-struck-in-western-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी ईरान में आए 6.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके, दो की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
पश्चिमी ईरान में आए 6.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके, दो की मौत
भाषा, तेहरान
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी ईरान में इराक से लगी सीमा के निकट आज भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गयी है। ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) के अनुसार करमानशाह प्रांत के जावनरूड शहर से 26 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन
‘यूएसजीएस’ के शुरुआती आंकलन के अनुसार भूकंप संबंधी ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के कारण दो लोगों की मौत और 100 लोग घायल हो गए हैं। ईरान दो प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों पर स्थित है और यहां अकसर भूकंप आता रहता है।
विज्ञापन
पिछले साल सात नवंबर को करमानशाह प्रांत में आए 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 620 लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य लोग इराक में भी मारे गए थे।