फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   greta thunberg removed from sweden climate protest after court fined her

Greta Thunberg: ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन पुलिस ने प्रदर्शन से रोका, कुछ घंटे पहले ही अदालत ने दी थी सजा

Tue, 25 Jul 2023 10:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Jul 2023 10:11 AM IST
सार

अदालत में ग्रेटा थनबर्ग पर उन पर लगे आरोपों पर कहा कि 'यह सही है कि वह मौके पर मौजूद थीं और यह भी सही है कि उन्हें हटने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने उसे नहीं माना लेकिन मैं अपराध होने से इनकार करती हूं।'

विज्ञापन
greta thunberg removed from sweden climate protest after court fined her
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को सोमवार को स्वीडन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से रोक दिया। बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग को सोमवार को ही स्वीडन की अदालत ने बीते महीने के एक मामले में जुर्माना लगाया था। थनबर्ग पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून का पालन नहीं करने का दोष सिद्ध हुआ था। 
विज्ञापन


ग्रेटा थनबर्ग ने स्वीकारा अपराध
बता दें कि 20 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख चेहरों में से एक हैं। ग्रेटा पर बीते महीने स्वीडन के माल्मो शहर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा डालने और पुलिस का आदेश मानने से इनकार कर दिया था। अदालत में ग्रेटा थनबर्ग पर उन पर लगे आरोपों पर कहा कि 'यह सही है कि वह मौके पर मौजूद थीं और यह भी सही है कि उन्हें हटने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने उसे नहीं माना लेकिन मैं अपराध होने से इनकार करती हूं।'
विज्ञापन


अदालत ने लगाया जुर्माना
थनबर्ग ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि अभी इस पर एक्शन लेना जरूरी है। बता दें कि बीते महीने पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करने वाले संगठन 'रिक्लेम द फ्यूचर' ने स्वीडन के बंदरगाह शहर माल्मो में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें ग्रेटा थनबर्ग ने भी शिरकत की थी। यह विरोध प्रदर्शन जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल पर रोक की मांग के लिए किया गया था। अदालत ने कानून का पालन नहीं करने के मामले में ग्रेटा पर 1500 क्रोनर (144 डॉलर) का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना लगने के बावजूद ग्रेटा थनबर्ग ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और कहा कि 'वह आगे भी पर्यावरण के लिए आवाज उठाती रहेंगी। ग्रेटा ने कहा कि हम नियमों को मानते हुए दुनिया को नहीं बचा सकते। नियमों को बदलना होगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed