फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us Republican Congressman Greg Murphy Claim Us President Joe Biden Had Plastic Surgery

Joe Biden: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? विपक्षी नेता ने किया अजीब दावा

Thu, 13 Jul 2023 10:39 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jul 2023 10:39 AM IST
सार

अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद ग्रेग मर्फी ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, आइए जो बाइडन को देखें, उन्होंने बहुत ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराई, बहुत ज्यादा बोटोक्स और बहुत ज्यादाना फिलर कराया है।

विज्ञापन
Us Republican Congressman Greg Murphy Claim Us President Joe Biden Had Plastic Surgery
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक रिपब्लिकन सांसद और डॉक्टर ने मौजूदा राष्ट्रपति की फिर से चुनाव लड़ने की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन "बहुत अधिक बोटोक्स" का उपयोग कर रहे हैं। उत्तरी कैरोलिना का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रेग मर्फी, ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में सर्जरी के पूर्व प्रोफेसर और यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए कहा कि बाइडन ने "बहुत ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी" और "बहुत ज्यादा फिलर" कराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य को लेकर सवालों के घेरे में बाइडन
दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इरादे की घोषणा करने के बाद से जो बाइडन को अपने स्वास्थ्य को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में, बाइडन अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं और व्हाइट हाउस में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने तक वह 86 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनका दिमाग सही तरीके से काम कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने पहले कहा था, मैं अभी अपने आप को बुजुर्ग नहीं समझता। ऐसी कोई चीज नहीं है जो मैं अब नहीं कर सकता, जो मैं पहले करता था, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक-या कुछ और।रिपब्लिकन सांसद ग्रेग मर्फी ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, आइए जो बाइडन को देखें, उन्होंने बहुत ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराई, बहुत ज्यादा बोटोक्स और बहुत ज्यादाना फिलर कराया है। वह अब बाहर होने वाले हैं।  मैं एक सर्जिकल क्षेत्र में काम करता हूं जिसमें बहुत सारे बुजुर्ग मरीज हैं और इसलिए मैंने पूरे साल मरीजो को मानसिक रूप से कमजोर होते हुए देखा है - यह सिर्फ एक वास्तविकता है, ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन नेता ने आरोप लगाया कि कर्मचारियो पर जो बाइडन के कथित "क्रोध" उनके मनोभ्रंश (Dementia) के एक रूप को दर्शाता है। क्योंकि राष्ट्रपति संवाद करने में असमर्थता से "निराश" हो जाते हैं।


पहले भी किए गए हैं बाइडन की प्लास्टिक सर्जरी के दावे
2019 में कई कॉस्मेटिक सर्जनों ने वाशिंगटन एग्जामिनर में कहा था कि बाइडन के गालों के किनारों पर निशान एक नए बदलाव के स्पष्ट संकेत देते हैं। प्लास्टिक सर्जन और कोलंबिया विश्वविद्यालय में सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर आर्थर पेरी ने मीडिया को बताया, ओह, उनके चेहरे ने नया रूप ले लिया है, इसमें कोई संदेह नहीं है। वहीं, न्यूयॉर्क स्थित कॉस्मेटिक सर्जन कैप लेसेन ने एक लेख में कहा, “बाइन की सर्जरी के साथ समस्या यह है कि यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। मैंने कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सर्जरी की है और मैं उन्हें कभी भी इस तरह दिखने नहीं दूंगा। ये क्लासिक फेसलिफ्ट के निशान हैं। शायद एक साल से ज्यादा हो गया है। मुझे उनके लिए कुछ बुरा लग रहा है। उन्हें उन दागों को हटा देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed