फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greenpeace report on Military expenses, cost fighter aircraft is equivalent to 3244 ICU beds in Coronavirus pandemic

एक एफ-35 लड़ाकू विमान की कीमत में खरीदे जा सकते हैं 3244 आईसीयू के बिस्तर

Thu, 30 Apr 2020 12:53 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Greenpeace report on Military expenses, cost fighter aircraft is equivalent to 3244 ICU beds in Coronavirus pandemic
एफ-35 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Lockheed Martin.com

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बावजूद दुनियाभर में हथियारों पर किया जा रहा खर्च बढ़ता ही जा रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि 2019 में सरकारों द्वारा विश्वव्यापी रूप से युद्ध की तैयारी के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए गए थे, जिसमें एक साल पहले की तुलना में 3.6% की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


विश्व के लगभग हर देश का रक्षा बजट बढ़ता ही जा रहा है, फिर चाहे वो अमेरिका हो या जर्मनी। अमेरिका का रक्षा बजट 5.3% तक बढ़ा है, तो जर्मनी ने भी अपने रक्षा बजट में 10% की बढ़ोतरी की। लेकिन अगर इसी भारी भरकम रक्षा बजट का थोड़ा सा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाए, तो बड़े स्तर पर हालात सुधर सकते हैं। 
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर एक फाइटर जेट की कीमत में 3244 आईसीयू बेड लगाए जा सकते हैं। एक टैंक के बदले 440 वेंटिलेटर लगाए जा सकते हैं। यह तुलना ग्रीनपीस की ताजा रिपोर्ट में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों ने हमें यह सिखाया है कि सुरक्षा सैन्य शक्ति के बल पर हासिल नहीं की जा सकती है। कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर में अरबों लोग लॉकडाउन के कारण घरों में कैद हैं। हम खौफनाक तरीके से देख रहे हैं कि दुनियाभर में स्वास्थ्य प्रणालियां अपनी क्षमता तक पहुंच रही हैं या इससे आगे जा रही हैं। इससे फ्रंट-लाइन में खड़े होकर कोरोना से लड़ रहे कर्मचारियों पर बेहद दबाव हैं। 


पूरे इतिहास में, सुरक्षा को सैन्य ताकत के साथ तोला गया है, जिससे हमें विश्वास हो सके कि इस तरह के बड़े सैन्य खर्च हमारी भलाई के लिए आवश्यक हैं। यह एक खतरनाक झूठ है, जिसका हथियार उद्योगों और सरकारों द्वारा गैर-जरूरी खर्चों को सही साबित करने के लिए प्रचार किया जाता रहा है। इस तरह यह जरूरी हो जाता है कि रक्षा खर्च में मामूली कटौती कर कैसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकता है।  
 
हथियार   कीमत (रुपये में)  क्या चीजें की जा सकती हैं
एफ-35 जेट  670 करोड़ 3244 आईसीयू बेड
पनडुब्बी 21000 करोड़ 9180 एम्बुलेंस
मल्टीपर्पज जहाज 6500 करोड़ 10662 डॉक्टरों की साल भर की तनख्वाह
लेपर्ड युद्धक टैंक 77 करोड़ 440 वेंटिलेटर
ट्राइडेंट मिसाइल 228 करोड़ 1.7 करोड़ मास्क
लेपर्ड टैंक की एक गोला 2.4 लाख 90 कोविड-19 टेस्ट

रक्षा क्षेत्र में खर्च करने वाले शीर्ष पांच देश
अमेरिका 55.6 लाख करोड़ रुपये
चीन 19.8 लाख करोड़ रुपये
भारत 5.4 लाख करोड़ रुपये
रूस 4.9 लाख करोड़ रुपये
सऊदी अरब 4.7 लाख करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed