फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greece: Three migrants dead, 56 people rescued after sinking boat near Crete island

यूनान: क्रेते द्वीप के पास नौका डूबने से तीन प्रवासियों की मौत, 56 लोग बचाए गए

Wed, 16 Sep 2020 04:26 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Greece: Three migrants dead, 56 people rescued after sinking boat near Crete island
सांकेतिक चित्र

दक्षिण यूनान के क्रेते द्वीप के पास एक नौका डूबने से तीन प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 56 लोगों को बचा लिया गया। यूनानी तटरक्षक के अधिकारियों ने बताया कि शाम को गहरे पानी में डूबे अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोग इस हालत में नहीं है कि वे बता सकें कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे और अभी भी कोई लापता है।

विज्ञापन


इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। तटरक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति ने यात्री होने का दावा करते हुए अधिकारियों को फोन करके बताया कि नौका में 16 लोग सवार
विज्ञापन

थे। इसकी सूचना मिलने के बाद यूनान की एक नौसैनिक पोत और एक वायु सेना के हेलीकॉप्टर के साथ दो तट रक्षक नौकाओं और तीन व्यापारी जहाजों ने बचाव अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि नौका कहां से चली थी और कहां जा रही थी। यूनान के एजियन द्वीपसमूह पर अक्सर हजारों की संख्या में शरणार्थी और अफ्र ीका तथा एशिया से प्रवासी बेहतर जीवन की आस में शरण की तलाश में आते हैं। आमतौर पर ये लोग तुर्की से होते हुए आते हैं, लेकिन कभी-कभी तस्करी करने वाले गिरोह इटली जाने के लिए क्रेते के दक्षिण से नौका लेकर निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed