फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Governor says Most of Severodonetsk in east Ukraine under Russian control

Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन में सेवेरोदोनेस्क के बड़े हिस्से पर रूसी कब्जा, दावा- दोनबास और क्रीमिया के बीच जमीनी कॉरिडोर शुरू

Wed, 08 Jun 2022 11:56 PM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ एजेंसी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ एजेंसी Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jun 2022 11:56 PM IST
सार

उपग्रह से मिली तस्वीरों में 24 घंटे के दौरान सेवेरोदोनेस्क शहर में तबाही स्पष्ट दिख रही है। यहां रूसी आर्टिलरी हमले के बाद 40 मीटर चौड़ा गड्ढा तक हो गया और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
Governor says Most of Severodonetsk in east Ukraine under Russian control
सेवेरोदोनेस्क शहर में तबाही का मंजर। - फोटो : Twitter

विस्तार

रूसी सेना पूरी ताकत से दोनबास इलाके पर कब्जे में जुटी हुई है। यूक्रेन युद्ध के 105वें दिन रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक निर्णायक सफलता का दावा किया है। रूस के मुताबिक, उसने पूर्वी यूक्रेन में कब्जाए दोनबास क्षेत्र को क्रीमिया की जमीनी सीमा से एक लैंड कॉरिडोर के जरिये जोड़ दिया है।इसी बीच सिविरोदोनेस्क के गवर्नर ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के सेवेरोदोनेस्क शहर का अधिकांश क्षेत्र रूस के नियंत्रण में आ चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सेवेरोदोनेस्क में रूसी हमले के बाद उपग्रह तस्वीरों में दिखा 40 मीटर चौड़ा गड्ढा
उधर, उपग्रह से मिली तस्वीरों में 24 घंटे के दौरान सेवेरोदोनेस्क शहर में तबाही स्पष्ट दिख रही है। यहां रूसी आर्टिलरी हमले के बाद 40 मीटर चौड़ा गड्ढा तक हो गया और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉस्को ने दावा किया कि उसकी सेना ने सैकड़ों मील ट्रैक की मरम्मत की और रूस के प्रमुख उद्देश्यों में से एक को पूरा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र को क्रीमिया से जोड़ने के बाद इस रूट पर लोगों और सामानों की आवाजाही शुरू हो गई है। रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा, रूसी रेलवे और सेना एक साथ काम कर रही है। 1200 किमी की रेल पटरी शुरू हो गई है जिससे पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया के बीच सुगम यातायात शुरू हो गया है। उधर, मैक्सार तकनीक से एकत्र उपग्रह तस्वीरों में सेवेरोदोनेस्क शहर में टूटी छतों और जलती इमारतें रूसी सेना की क्रूरता के निशान दिखा रही हैं। यदि रूस ने इस पर कब्जा कर लिया तो उसका दोनेस्क के प्रमुख शहर क्रामाटोर्स्क के लिए रास्ता खुल जाएगा।

2014 में रूस ने किया था क्रीमिया पर कब्जा
रूस ने यूक्रेन से क्रीमिया को 2014 में अलग कर दिया और वहां अपना कब्जा कर लिया था। इसके बाद रूस को पश्चिमी देशों ने जी-8 से हटा दिया और जी-7 बना लिया। हालांकि रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यदि दोनेस्क क्षेत्र से क्रीमिया का रास्ता खुल गया तो रूस की निर्णायक जीत होगी।


क्रीमिया नहर से जल आपूर्ति भी शुरू
रूसी रक्षामंत्री शोइगु ने आगे कहा कि उत्तरी क्रीमिया नहर जिसे क्रीमिया की लाइफलाइन कहा जाता है उसके पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, लैंड कॉरिडोर के जरिये यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह वाले मैरियूपोल, बर्दियांस्क और खेरसॉन तक जरूरी सामान पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गेहूं सप्लाई के लिए माइन्स हटाए यूक्रेन
रूस ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर हम गेहूं की सप्लाई करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन को अनाज के जहाजों को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए समुद्र में लगाई गई माइन्स को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी सेना हर जहाज की जांच करेगी और उनके जरिये हथियार न पहुंचाए जाने की तसल्ली करने के बाद जहाजों को बंदरगाहों तक जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed