{"_id":"5e87b52d8ebc3e768a1b3ecf","slug":"google-will-share-off-location-data-with-government-to-aid-global-effort-to-combat-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: सरकार को यूजर का लोकेशन डाटा शेयर करेगा गूगल, उपभोक्ताओं की मूवमेंट होगी दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid19: सरकार को यूजर का लोकेशन डाटा शेयर करेगा गूगल, उपभोक्ताओं की मूवमेंट होगी दर्ज
Sat, 04 Apr 2020 03:44 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
गूगल और कोरोना वायरस
- फोटो : social media
गूगल ने कहा है कि कंपनी अपने दुनियाभर के यूजर्स का लोकेशन डाटा सरकार के साथ शेयर करेगी। कंपनी ने कहा कि 131 देशों के यूजर्स की मूवमेंट एक विशेष वेबसाइट के जरिए सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी। यहां चार्ट मूवमेंट ट्रेंड्स होगा जो लोकेशन के आधार पर काम करेगा। हालांकि गूगल ने दावा किया कि कोई तीसरा यूजर का लोकेशन हासिल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
गूगल ब्लॉग पर पोस्ट लेख के मुताबिक, लोकेशन शेयर करने का मकसद ये है कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सरकार को तमाम लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन कराना आसान हो और ऐसा करने के लिए गूगल सरकार को लोकेशन डाटा देगा। इसमें कहा गया है कि गूगल द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकेशन ट्रेंड्स में खास लोकेशन जैसे पार्क, घर और वर्क प्लेस पर लोगों की संख्या बढ़ने और घटने जैसी जानकारी शामिल होगी। गूगल को उम्मीद है कि इस तरह की मदद से कोविड-19 के खिलाफ फैसले लेने में मदद हो सकेगी।
विज्ञापन