फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google sued in Canada for illegal business, action taken on anti-competitive conduct in advertisements

Google: गैरकानूनी कारोबार के लिए कनाडा में गूगल पर मुकदमा, विज्ञापनों में प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण पर कार्रवाई

Sat, 30 Nov 2024 05:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 05:07 AM IST
सार

कनाडाई एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने कहा, वह चाहता है कि कंपनी अपनी दो विज्ञापन तकनीक सेवाएं बेच दे और जुर्माना अदा करे। ब्यूरो ने कंपनी पर ऐसी कार्रवाई जरूरी बताते हुए कहा, मामला अब अर्ध-न्यायिक निकाय में प्रतिस्पर्धा न्यायाधिकरण के पास जा रहा है।

विज्ञापन
Google sued in Canada for illegal business, action taken on anti-competitive conduct in advertisements
Google - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कनाडा ने अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल के खिलाफ ऑनलाइन विज्ञापन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण को लेकर मुकदमा दायर किया है। कनाडाई एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने कहा, वह चाहता है कि कंपनी अपनी दो विज्ञापन तकनीक सेवाएं बेच दे और जुर्माना अदा करे। प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा, गूगल की जांच में पाया गया कि कंपनी ने बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति के लिए विज्ञापन तकनीकी उपकरणों को गैरकानूनी रूप से एक साथ जोड़ा है।
विज्ञापन


ब्यूरो के कार्रवाई को बताया आवश्यक
ब्यूरो ने कंपनी पर ऐसी कार्रवाई जरूरी बताते हुए कहा, मामला अब अर्ध-न्यायिक निकाय में प्रतिस्पर्धा न्यायाधिकरण के पास जा रहा है। यह प्रतिस्पर्धा अधिनियम के गैर-अनुपालन के बारे में सुनवाई करेगा। ब्यूरो ने न्यायाधिकरण से गूगल को उसके प्रकाशक विज्ञापन सर्वर, डबलक्लिक फॉर पब्लिशर्स और उसके विज्ञापन एक्सचेंज, एडीएक्स को बेचने का आदेश देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


अनुमान है कि प्रकाशक विज्ञापन सर्वर में गूगल की बाजार हिस्सेदारी 90%, विज्ञापनदाता नेटवर्क में 70%, डिमांड-साइड प्लेटफॉर्म में 60% और विज्ञापन एक्सचेंज में 50% है। प्रतिस्पर्धा आयुक्त मैथ्यू बोसवेल ने कहा, इस प्रभुत्व ने प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा हतोत्साहित की, नवाचार बाधित किया, विज्ञापन लागत बढ़ाई व प्रकाशक का राजस्व घटाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने कदम को बताया अनुचित
गूगल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ऑनलाइन विज्ञापन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बेहद तेज है। गूगल के वैश्विक विज्ञापन उपाध्यक्ष डैन टेलर ने कहा, शिकायत वास्तविक प्रतिस्पर्धा को नजरअंदाज करती है और यह कदम अनुचित है। यह मुकदमा एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे सरकारें बड़ी टेक कंपनियों के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं।


कनाडा-अमेरिका में बढ़ेगा तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह मुकदमा लंबा खिंचता है, तो इससे कनाडा -अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को लेकर अन्य देशों में भी ऐसे कदम उठाए जाने की संभावना बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की सरकार का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनके समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। उधर, गूगल ने कहा कि वह उस पर लगे आरोपों का बचाव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed