{"_id":"617b046d8755ae3b1b689748","slug":"google-removed-terrorist-organization-jaish-e-mohammed-app-from-play-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: गूगल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एप प्ले स्टोर से हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: गूगल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एप प्ले स्टोर से हटाया
Fri, 29 Oct 2021 01:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:44 AM IST
सार
ऐसा दावा किया गया था कि इस एप का इस्तेमाल इस्लामी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जबकि इसकी आड़ में युवाओं और मासूमों को भड़काकर आतंकवाद की राह में घसीटा जा रहा था।
विज्ञापन
गूगल प्ले स्टोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एप ‘अच्छी बातें’ को गूगल प्लेस्टोर ने हटा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासे के बाद गूगल ने यह कार्रवाई की है। एप हटाए जाने तक इसे 5000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।
विज्ञापन
एप के तार सीधे तौर पर जैश सरगना मसूद अजहर से जुड़े थे। एप के डेवलपर ने एक ब्लॉग पेज भी बनाया था जो एप के विवरण वाले पेज से हाइपरलिंक था। इस पेज पर दो बाहरी पेज भी हाईपरलिंक थे जिसमें मसूद अजरह के संदेश वाले वीडियो और उसके छोटे भाई अब्दुल रौफ असगर और करीबी तल्हा सैफ की रिकॉर्डिंग भी थी।
विज्ञापन
इसमें एक पेज पर मसूद अजहर की लिखी किताबें भी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा होने के बाद गूगल ने इसे अपने प्लेस्टोर से हटा दिया है।