{"_id":"6635852090bce365460afcc3","slug":"google-is-spending-20-billion-dollars-every-year-to-stop-competition-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: गूगल प्रतिस्पर्धा रोकने को हर साल खर्च कर रहा 20 अरब डॉलर, अमेरिकी न्याय विभाग के वकीलों का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: गूगल प्रतिस्पर्धा रोकने को हर साल खर्च कर रहा 20 अरब डॉलर, अमेरिकी न्याय विभाग के वकीलों का दावा
Sat, 04 May 2024 06:15 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, वॉशिंगटन।
एजेंसी, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 May 2024 06:15 AM IST
सार
गूगल से जुड़े उच्च स्तरीय अविश्वास मुकदमे में अमेरिकी न्याय विभाग के वकीलों ने अपनी समापन दलील में दावा किया कि गूगल मोनोपोली (एकाधिकार) के लिए हर साल 20 अरब डॉलर से अधिक खर्च करता है।
विज्ञापन
Google Circle to Search
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन गूगल से जुड़े उच्च स्तरीय अविश्वास मुकदमे में अमेरिकी न्याय विभाग के वकीलों ने अपनी समापन दलील में दावा किया कि गूगल मोनोपोली (एकाधिकार) के लिए हर साल 20 अरब डॉलर से अधिक खर्च करता है। दूसरी ओर गूगल ने जोर देकर कहा कि वह अपने उपभोक्ताओं की खोजी गई जानकारी का तुरंत और बेहतर परिणाम उपलब्ध कराता है। यही उसकी सर्वव्यापकता और उत्कृष्टता का कारण है। उच्च स्तरीय अविश्वास मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें शुक्रवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
अब अमेरिकी जिला जज अमित मेहता अगली सुनवाई में अपना फैसला सुनाएंगे। भारतवंशी जज यह तय करेंगे कि क्या गूगल ने सर्च इंजन एकाधिकार को हासिल करने के लिए नियमों का पालन किया है या नहीं। यह बीते दो दशकों का सबसे बड़ा अविश्वास मुकदमा है। यह मुकदमा इस बात के इर्द-गिर्द घूमता है कि एपल जैसी कंपनियों के साथ सेलफोन और कंप्यूटर पर प्रीलोडेड डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के करार से गूगल को कितना फायदा होता है। 10 हफ्ते से अधिक चली सुनवाई के दौरान जहां इस बात के सबूत मिले कि गूगल ऐसे करारों पर सालाना 20 अरब डॉलर से अधिक खर्च करता है। वहीं अमेरिकी न्याय विभाग ने दावा किया कि इतनी बड़ी रकम यह दर्शाती है कि गूगल के लिए डिफॉल्ट सर्च इंजन बनना कितना जरूरी है। उसकी यह महत्वाकांक्षा बाजार में एकाधिकार हासिल करने का पैंतरा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को हमसे बेहतर सेवा मिले तभी तो वे दूसरे सर्च इंजन पर जाएंगे
गूगल के वकील जॉन श्मिटलीन ने दावा किया कि उसकी सेवा सबसे बेहतर है। किसी भी सर्च पर वह सबसे बेहतर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि उपभोक्ता उसे चुनते हैं। गूगल ने कहा कि अगर उन्हें किसी अन्य सर्च इंजन पर हमसे बेहतर सेवा मिलेगी तो वह निश्चित ही उसे चुनेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं है। यही गूगल की उत्कृष्टता है और प्रतिद्वंदियों से वह आगे है।
विज्ञापन
सर्च इंजन बाजार को लेकर सरकार का नजरिया संकीर्ण
श्मिटलीन ने यह भी तर्क दिया कि सर्च इंजन बाजार को लेकर सरकार का नजरिया बहुत संकीर्ण है। हालांकि बिंग और याहू जैसे अन्य सर्च इंजन भी प्रमुख स्थान रखते हैं, लेकिन जब उपभोक्ता सर्च करते हैं तो इन सर्च इंजनों को गूगल की तुलना में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।