{"_id":"5fd2831efa718f45d61e28e7","slug":"google-ceo-sundar-pichai-apologizes-after-ai-chief-quits-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लीय भेदभाव! गूगल की एआई प्रमुख शोधकर्ता ने छोड़ी नौकरी तो पिचाई ने मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नस्लीय भेदभाव! गूगल की एआई प्रमुख शोधकर्ता ने छोड़ी नौकरी तो पिचाई ने मांगी माफी
Fri, 11 Dec 2020 01:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sundar Pichai
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रमुख शोधकर्ता डॉ. टिमनीत गेबरू की विदाई पर कर्मचारियों से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने गेबरू के नौकरी छोड़ने के मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. गेबरू ने पिछले सप्ताह कहा था कि कंपनी ने उन्हें ईमेल भेजने के बाद निकाल दिया है।
विज्ञापन
डॉ. गेबरू के मामले में कंपनी की महिलाओं और अल्पसंख्यकों के साथ उनकी एआई तकनीक पक्षपातीकरण को लेकर आलोचना की गई थी। गेबरू ने कहा कि उसने इस बात के लिए स्पष्टीकरण की मांग की थी कि कंपनी ने उन्हें एक कागज को वापस लेने के लिए क्यों कहा था, जो एक नस्लीय मामलों में खामियों को इंगित करता है।
विज्ञापन
पिचाई ने कहा, 'मैंने गेबरू के जाने की प्रतिक्रिया ध्यान से सुनी है। इससे संदेह पैदा हुआ कि हमारे समुदाय में कुछ लोगों ने गूगल पर सवाल उठाए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि मुझे इस घटना के लिए काफी खेद है और में आपके भरोसे को बहाल करने के लिए काम करने की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि गेबरू ऐसे मामले की शोधकर्ता थीं, जिसमें अश्वेत और भूरे लोगों की तुलना में श्वेत चेहरों की पहचान को लेकर एल्गोरिदम पर काम किया जा रहा था।