{"_id":"61d77981ca87cb1dc7620900","slug":"google-and-facebook-fined-1768-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी : फ्रांस ने ठोका गूगल-फेसबुक पर 1768 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जासूसी : फ्रांस ने ठोका गूगल-फेसबुक पर 1768 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है वजह
Fri, 07 Jan 2022 04:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 04:52 AM IST
सार
फ्रांस ने कुकी उल्लंघन को लेकर गूगल पर 1,263 करोड़ और फेसबुक पर 505 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों, गूगल और फेसबुक पर फ्रांस ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी (कुकी ट्रेकिंग) के मामले में 1,768 करोड़ रुपये (21 करोड़ यूरो) का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
देश के निजता नियामक सीएनआईएल का कहना है, फेसबुक (अब मेटा), गूगल व यूट्यूब अपनी वेबसाइटों पर यूजर्स को कुकीज स्वीकारने जितनी आसानी से उन्हें खारिज करने की इजाजत नहीं देतीं। इसके चलते लोगों को इनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर सुविधा के लिए मजबूरन कुकी की हामी देनी पड़ती है, जिसके बाद उनकी ट्रेकिंग होती है।
विज्ञापन
सीएनआईएल के मुताबिक, इस कुकी उल्लंघन को लेकर गूगल पर 1,263 करोड़ और फेसबुक पर 505 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
नियामक का कहना है, अगर कंपनियां उसके आदेश का तीन महीने के भीतर पालन नहीं करती हैं तो उन्हें प्रतिदिन एक लाख यूरो के रूप में अतिरिक्त जुर्माना चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन