फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Golfer Tiger Woods arrested in Florida on suspicion of DUI, sheriff says; News in Hindi

Tiger Woods Arrest: फिर विवादों में टाइगर वुड्स, फ्लोरिडा में इस आरोप में गिरफ्तार; कार हादसे के बाद कार्रवाई

Sat, 28 Mar 2026 04:25 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Pavan Updated Sat, 28 Mar 2026 04:25 AM IST
सार

मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर नशे में कार चलाने का आरोप है, पुलिस के मुताबिक, जब वे कार हादसे के शिकार हुए उस दौरान वे नशे में थे। वहीं एक न्यूज चैनल से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वुड्स अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Golfer Tiger Woods arrested in Florida on suspicion of DUI, sheriff says; News in Hindi
टाइगर वुड्स, अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी परेशानी में फंस गए हैं। फ्लोरिडा में उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने (डीयूआई) के शक में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ, जब वुड्स की कार ने एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी और उनकी लैंड रोवर पलट गई। यह दुर्घटना उनके घर के पास जुपिटर आइलैंड इलाके में हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वुड्स को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran War: ईरान का दावा- परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना; इस्राइल बोला- सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे
विज्ञापन


हादसे के दौरान नशे में धुत थे टाइगर वुड्स
मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, मौके पर टाइगर वुड्स के व्यवहार में नशे के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। हालांकि, उनकी टीम या मैनेजर की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यह पहली बार नहीं है जब टाइगर वुड्स का नाम ऐसे मामले में आया हो। इससे पहले 2017 में भी उन्हें डीयूआई के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस ने उन्हें गाड़ी में सोते हुए पाया था। उस समय उन्होंने बताया था कि उन्होंने दर्द की दवाइयों का गलत मिश्रण ले लिया था। बाद में उन्होंने लापरवाह ड्राइविंग का दोष स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम हादसों से रहा है वुड्स का नाता
इसके अलावा, 2021 में भी उनका एक बड़ा कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके पैर और टखने में गंभीर चोट आई थी और डॉक्टरों को उनका पैर काटने तक का विचार करना पड़ा था। हाल के समय में वह चोटों और सर्जरी से जूझ रहे हैं। 2025 में उनकी एड़ी फट गई थी और फिर सितंबर में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। इसी कारण वह लंबे समय से प्रोफेशनल गोल्फ से दूर हैं और यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि आने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं। साथ ही, उन्हें 2027 राइडर कप के लिए अमेरिकी टीम का कप्तान बनने का प्रस्ताव भी मिला हुआ है, जिस पर उन्हें जल्द फैसला लेना है।

यह भी पढ़ें - नेपाल की राजनीति में नया इतिहास: पीएम बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा


गोल्फ में वुड्स का करियर बेहद शानदार
खेल के मैदान में टाइगर वुड्स का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2019 में अपना पांचवां मास्टर्स खिताब जीता था और कुल 15 मेजर ट्रॉफी अपने नाम की हैं। पीजीए टूर में उनके 82 जीत हैं, जो एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। पांच बार के मास्टर्स चैंपियन ने जुलाई 2024 के बाद से किसी भी आधिकारिक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

डीयूआई क्या होता है?
इसका का मतलब है नशे की हालत में गाड़ी चलाना। यह नशा शराब, ड्रग्स या ऐसी दवाइयों से भी हो सकता है जो दिमाग और शरीर पर असर डालती हैं। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता है या ड्रग्स/नशीली दवाइयों के असर में ड्राइव करता है, तो उसे डीयूआई का आरोपी माना जाता है।

इसमें कितनी सजा मिलती है?
अमेरिका में इसे लेकर अलग सजा है। जैसे पहली बार आरोपी पाए जाने पर कुछ दिन से लेकर छह महीने तक जेल, भारी जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी होता है। वहीं बार-बार गलती करने पर लंबी जेल (एक साल या ज्यादा) और ज्यादा जुर्माना, इसके साथ लाइसेंस लंबे समय के लिए रद्द किया जाता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed