{"_id":"60f1c08f1d2d4c5e384b19f8","slug":"global-times-editor-hu-xijin-angry-on-pakistan-terror-attack-and-says-chinese-army-and-missiles-can-do-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान आतंकी हमला: चीन की दो टूक, कहा- कार्रवाई नहीं कर सकते तो हमारी मिसाइलें और सेना तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान आतंकी हमला: चीन की दो टूक, कहा- कार्रवाई नहीं कर सकते तो हमारी मिसाइलें और सेना तैयार
Sat, 17 Jul 2021 01:23 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:23 AM IST
सार
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में निर्माणाधीन दासू बांध परियोजना स्थल के लिए चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कॉर्प्स के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बस धमाका
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में निर्माणाधीन दासू बांध परियोजना स्थल पर बस में हुए विस्फोट पर चीन ने सख्त रुख अपना लिया है। बता दें कि इस घटना में नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कॉर्प्स के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
इस आतंकी हमले में चीनी नागरिकों के मारे जाने की घटना से पूर्व में हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता आया चीन भी अब उससे नाराज नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिंग ने एक ट्वीट में सीधे तौर पर पाकिस्तान की क्षमताओं पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
शिजिंग ने लिखा, 'इस हमले के लिए जिम्मेदार कायर आतंकी अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। लेकिन वे निश्चित रूप से खोजे जाएंगे और उन्हें में खत्म कर दिया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान की क्षमताएं पर्याप्त नहीं हैं तो इसकी अनुमति के साथ चीन की मिसाइलों और स्पेशल फोर्सेस को काम पर लगाया जा सकता है।'
विज्ञापन
The cowardly terrorists behind this attack dare not show up until now. But they will definitely be found out and must be exterminated. If Pakistan’s capability is not enough, with its consent, China’s missiles and special forces can be put into action. https://t.co/6Y6caJWGr3
— Hu Xijin 胡锡进 (@HuXijin_GT) July 16, 2021
जांच के लिए चीन ने पाकिस्तान के लिए रवाना किया विशेष दल
बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा था कि मामले की प्रारंभिक जांच में विस्फोटकों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है और आतंकवादी कृत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, चीन ने गुरुवार को ही कहा था कि वह इस पूरे मामले की जांच करने के लिए अपना एक विशेष दल पाकिस्तान के लिए रवाना कर रहा है।
धमाके के कारण को लेकर चीन और पाकिस्तान की राय अलग
इस घटना के कारण को लेकर दोनों देशों की अलग-अलग धारणा है। पाकिस्तान का कहना है कि गैस का रिसाव होने से विस्फोट हुआ वहीं चीन ने इसे हमला बताया। वहीं, 'डॉन' अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी नागरिक लापता है और उसकी तलाश हो रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।