फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global Headquarter of TikTok will be in America

अमेरिका में ही रहेगा टिकटॉक का वैश्विक मुख्यालय, ट्रंप के आदेश से बचने के लिए लिया फैसला

Wed, 16 Sep 2020 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Global Headquarter of TikTok will be in America
टिकटॉक - फोटो : पिक्साबे

चीन की बाइटडांस ने अपने लोकप्रिय मोबाइल एप्लीकेशन टिकटॉक का वैश्विक मुख्यालय अमेरिका में स्थापित करने का निर्णय किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस एप पर रोक लगाने के आदेश से बचने के लिए कंपनी ने यह रास्ता निकाला है।

विज्ञापन


चीन के सरकारी सीजीटीएन टीवी ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि बाइटडांस की अमेरिकी अधिकारियों के सामने पेश योजना के मुताबिक टिकटॉक अमेरिका में मुख्यालय वाली नई कंपनी में बहुलांश हिस्सेदार रहेगी। वहीं प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल इसमें अल्पांश हिस्सेदार होगी।
विज्ञापन



रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी में वालमार्ट अन्य अल्पांश हिस्सेदार होगी। वैश्विक खुदरा कंपनी वालमार्ट ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर टिकटॉक में हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, इस योजना की रूपरेखा में बदलाव होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र तीसरे पक्ष के लोग नई कंपनी के निदेशक होंगे। वहीं बाइटडांस के पास टिकटॉक और उसकी मूल एल्गोरिदम का नियंत्रण बना रहेगा। अमेरिकी यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को लेकर ट्रंप सरकार की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। 

ट्रंप सरकार ने टिकटॉक को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
ट्रंप सरकार ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। ट्रंप ने छह अगस्त को एक कार्यकारी आदेश जारी कर टिकटॉक के सामने अपने अमेरिकी कारोबार को 20 सितंबर तक बंद करने या किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की समयसीमा रखी थी।


भारत ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए 29 जून को टिकटॉक समेत 47 चीनी एप पर रोक लगा दी थी। 28 जुलाई को भारत ने एक बार फिर 59 एप प्रतिबंधित किए थे। दो सितंबर को भारत ने पबजी समेत 118 एप पर प्रतिबंध लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed