फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global coronavirus death toll crosses 20 lakh mark

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20 लाख के पार पहुंची

Sat, 16 Jan 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Global coronavirus death toll crosses 20 lakh mark
Global coronavirus - फोटो : ani

दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर जारी है। रोज लाखों लोग कोराना से पीड़ित हो रहे हैं, वहीं जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने आंकड़े जारी कर बताया कि कोरोनोवायरस के कारण अब तक दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 20 लाख से ऊपर पहुंच चुका है।  

विज्ञापन


पूरी दुनिया में अब तक लगभग 93,518,182 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2,002,468 लोग अब तक इस वायरस के शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

अमेरिका ने कोरोनो वायरस मामलों और मौतों की अब तक अधिकतम संख्या की सूचना दी है। अमेरिका में 23,395,418 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 390,195 लाख मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में कोविड टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना से संक्रमण और मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अमेरिका में मंगलवार को कोरोना से रिकॉर्ड करीब 4,500 लोगों की मौत हुई थी। महामारी शुरू होने से लेकर अब तक अमेरिका में एक दिन में मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। इसी के साथ अमेरिका में मरने वालों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है।

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अब तक 90 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 

अन्य देशों की बात करें तो ब्राजील में अब तक 8,324,294 लोगों  की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 207,095 लोगों की मौत हो गई है।

इसी प्रकार, रूस और ब्रिटेन ने अब तक 3,483,531 और 3,325,636 मामले दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में चीन के वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था, इसके बाद पूरी दुनिया में इस वायरस ने आतंक मचाया। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम भी चीन पहुंच चुकी है जो कोरोना के मामलों पर रिसर्च करेगी। 
 

कोरोना वायरस दिसंबर 2019 में पहली बार चीन के वुहान शहर में सामने आया था। जोन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा संकलित किए गए मृत्यु संबंधी आंकड़े ब्रसेल्स, मक्का और वियना की आबादी के बराबर हैं।

गौरतलब है कि शुरुआती 10 लाख लोगों की मौत आठ महीनों में हुई थी लेकिन अगले 10 लाख लोग चार महीने से भी कम समय में मर गए। मौत के ये आंकड़े दुनियाभर में सरकारी एजेंसियों द्वारा बताए गए हैं, जबकि बीमारी के कारण मृतकों की असल संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि महामारी के शुरुआती दिनों में मौत होने के कई अन्य कारण भी बताए गए थे।

ब्रॉउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में महामारी विशेषज्ञ डॉ आशीष झा ने कहा कि काफी लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने असाधारण काम किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, इस्रायल, कनाडा और जर्मनी जैसे संपन्न देशों में लाखों लोगों को सुरक्षा देने का काम शुरू किया जा चुका है। उन्हें कम से कम टीके की एक खुराक दी गई है।

कई ऐसे देश हैं जहां टीका पहुंचा ही नहीं है। कई विशेषज्ञ अनुमान जता रहै हैं कि ईरान, भारत, मेक्सिको और ब्राजील में यह साल भी दुश्वारी भरा हो सकता है। दुनियाभर में कोविड-19 से मरने वालों में आधे लोग इन्हीं देशों से थे।

अमीर देशों में टीकाकरण अभियान तो चल रहा है लेकिन गरीब देशों में इस अभियान को चलाने में कई बाधाएं हैं। इनमें कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली होना, लचर परिवहन व्यवस्था, भ्रष्टाचार और टीके को फ्रीज़र में रखने के लिए बिजली का अभाव शामिल हैं।

कोविड-19 टीके की अधिकतर खुराक अमीर देशों ने खरीद ली हैं। दुनिया के विकासशील देशों में टीका पहुंचाने लिए शुरू की गई संयुक्त राष्ट्र समर्थित परियोजना कोवैक्स को टीके, धन और साजो-समान संबंधी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि इस साल दुनिया के 70 फीसदी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ देशों या स्थानों पर टीकाकरण कर भी दिया जाता है तो यह दुनियाभर में लोगों को संक्रमण से नहीं बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed