{"_id":"6294922e15fdf214a9119f1a","slug":"girl-dies-as-10-houses-set-ablaze-over-honour-in-pakistan-incident-happened-in-sindh-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: ऑनर की आग में फूंके 10 घर, चार साल की बच्ची की जिंदा जलने से मौत, सिंध में हुई घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: ऑनर की आग में फूंके 10 घर, चार साल की बच्ची की जिंदा जलने से मौत, सिंध में हुई घटना
Mon, 30 May 2022 03:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 30 May 2022 03:32 PM IST
सार
एक समुदाय की एक महिला और उसकी बहन को एक प्रतिद्वंद्वी समुदाय के पुरुषों के समूह ने अगवा कर लिया था। इससे भड़के दूसरे समुदाय के लोगों ने कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत में ऑनर क्राइम से जुड़ी एक और घटना हो गई। दो बहनों के अपहरण से गुस्साई भीड़ ने 10 घरों को फूंक डाला। इस दौरान एक चार साल की बच्ची बाहर नहीं निकल सकी और उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
एक समुदाय की एक महिला और उसकी बहन को एक प्रतिद्वंद्वी समुदाय के पुरुषों के समूह ने अगवा कर लिया था। इससे भड़के दूसरे समुदाय के लोगों ने कम से कम 10 घरों में आग लगा दी। यह घटना रविवार को हैदराबाद के रोहडी में हुई। चौहान समुदाय की दो बहनों का पंवार समुदाय के पुरुषों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब 10-12 सशस्त्र लोगों के एक समूह ने रोहडी के पास शाम कलाडी गांव में धावा बोला। उत्तेजित लोगों ने विरोधी समुदाय के लोगों पर हमला करते हुए 10 घरों को फूंक दिया। इसी दौरान एक बच्ची एक मकान के अंदर रह गई। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
.
बताया गया है कि चौहान समुदाय की महिला पंवार समुदाय के एक लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। इसीलिए जब वह अपनी बहन के साथ घर से भागी तो उसके परिजनों ने अपने समुदाय के अग्रणी लोगों से कहा कि उसे पंवार समुदाय के लोग भगा कर ले गए हैं। इसे लेकर उनमें गुस्सा फैल गया। उत्तेजित लोगों ने पंवारों के घरों को आग के हवाले कर दिया। इन लोगों ने हवा में गोलियां भी चलाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि हमलावर पहले ही गांव छोड़कर भाग गए हैं।
दो स्पेनिश बहनों की हत्या में छह गिरफ्तार
उधर, पाकिस्तान पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक अन्य मामले में पाकिस्तानी मूल की दो स्पेनिश बहनों की हत्या करने के आरोप में पंजाब प्रांत में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान में ऑनर किलिंग से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं। खासकर उत्तर और पश्चिम में आदिवासी इलाकों में में ये बढ़ रहे हैं।
2021 में 128 महिलाओं की हत्या
पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर साल औसतन 1,170 ऑनर किलिंग होती है। 2021 में दक्षिणी सिंध प्रांत में ही कथित सम्मान के नाम पर 128 महिलाओं की हत्या की गई। इसके पूर्व भी परिवार के सम्मान को कलंकित करने के आरोप में गोली मारने, छुरा घोंपने, पथराव और गला घोंटने जैसी घटनाएं हुई हैं।