फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gilgit Baltistan people carried out demonstrations in muzaffarabad against pak govt attempt to alter its status

पीओके में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, गिलगित बाल्टिस्तान को प्रांत बनाने से हैं नाराज

Tue, 13 Oct 2020 11:00 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 13 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Gilgit Baltistan people carried out demonstrations in muzaffarabad against pak govt attempt to alter its status
पीओके में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI

गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा इसे प्रांत बनाकर गिलगित बाल्टिस्तान की स्थिति को बदलने की कोशिश के खिलाफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में कराची और हुंजा में प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने बाबा जान जैसे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का भी विरोध किया।

विज्ञापन

 

बता दें कि पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाना चाहता है। यह घोषणा पहली बार देश के कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के संघीय मंत्री द्वारा की गई थी। मंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द ही इस क्षेत्र का दौरा करेंगे और इस संबंध में औपचारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने गिलगित-बाल्टिस्तान के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए कहा था, 'सभी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद, संघीय सरकार ने गिलगित-बाल्टिस्तान को संवैधानिक अधिकार देने के लिए सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने वहां के लोगों से किए वादे को पूरा करने का फैसला किया है।'


पहले क्षेत्र में खनन और परिवहन बुनियादी ढांचे में निवेश करने तक चीन की भागीदारी सीमित थी, लेकिन अब वह यहां विस्तार करना चाहता है। चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, जो विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के लिए एक ऋण-जाल है, इसका एख बड़ा हिस्सा गिलगित बाल्टिस्तान से गुजरता है। इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि चीन शायद इस क्षेत्र को प्रांत बनाने के लिए लिए पाकिस्तान में लॉबिंग कर रहा है ताकि उसके निवेश की रक्षा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed