फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Getting hard criminals out says Trump as his admin begins deportation flights news in hindi

US: पद संभालने के चार दिनों के भीतर ट्रंप की अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, शुरू की निर्वासन उड़ानें

Sat, 25 Jan 2025 09:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की सीमा नीतियों के कारण पहले ही 538 अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब सैन्य विमानों के जरिए निर्वासन शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Getting hard criminals out says Trump as his admin begins deportation flights news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के चार दिनों के भीतर अमेरिका ने सैन्य विमानों का उपयोग करके अवैध अप्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ानें शुरू कर दी। अवैध प्रवासियों का निर्वासन ट्रंप अभियान के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था। इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किया। इस आदेश के अनुसार, बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों द्वारा जन्म दिए गए बच्चों को अब अमेरिका का नागरिक नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन


अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
रक्षा विभाग ने बताया कि उनके दो विमानों ने अमेरिका से ग्वाटेमाला के लिए प्रत्यावर्तन उड़ाने संचालित की। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की सीमा नीतियों के कारण पहले ही 538 अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब सैन्य विमानों के जरिए निर्वासन शुरू हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "निर्वासन उड़ाने शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप पूरी दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं। अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।" 
विज्ञापन


उत्तरी कैरोलिना में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "निर्वासन बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। हम अपराधियों को देश से बाहर निकाल रहे हैं। ये हत्यारे हैं। ये उतने बुरे हैं जितना आप सोच भी नहीं सकते। इसलिए हम उन्हें देश से बाहर निकाल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों ने दी प्रतिक्रिया
टेक्सास के सांसद टोनी गोंजालेस ने कहा, "टेक्सास सीमा संकट के लिए ग्राउंड जीरो रहा है और निर्वासन अभियानों के लिए भी ग्राउंड जीरो रहेगा। चार दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे देश की रक्षा के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में चार वर्षों से अधिक काम किया है।" 

सांसद लिंडा सांचेज ने कहा कि सपने देखने वाले इस बात से चिंतित हैं कि उन्हें उस देश से निर्वासित कर दिया जाएगा जिन्हें उन्होंने कभी अपना घर कहा था। उन्होंने कहा, "परिवारवाले चिंतित है कि वे टूट जाएंगे। स्कूल जाने वाले बच्चे चिंचित हैं कि जब वे वापस लौटेगें तो उन्हें खाली घर मिलेगा। वे चर्च जाने और अस्तपताल जाने से डर रहे हैं कि उन्हें हिरासत में लेकर निर्वासित कर दिया जाएगा।" 


सांसद गेबे वास्केज ने कहा कि बड़े पैमाने पर निर्वासन से अर्थव्यवस्था और समाज के हर पहलू को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जो अप्रवासी अमेरिकी अर्थव्यवस्था, व्यवसायों और देश के उभरते उद्योगों में अरबों का योगदान करते हैं वे नागरिकता के लिए उचित अवसर के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed