{"_id":"5d9dcfc18ebc3e014e280c51","slug":"germany-synagogue-shooting-in-halle-many-feared-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी: यहूदी धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी, हमले में दो लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी: यहूदी धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी, हमले में दो लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2019 06:11 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जर्मनी के हाले शहर में यहूदियों के प्रार्थना घर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चेतावनी जारी की है और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। जर्मनी के कई समाचार संस्थानों ने पुलिस के हवाले से बताया कि पास के लैंड्सबर्ग में एक और हमला हुआ हो सकता है।
जर्मनी की फोकस मैगजीन और अन्य रिपोर्टों के अनुसार, नजदीकी शहर में शूटिंग के बाद और भी गोलियां चलाई गईं। समाचार संस्थान डॉयचे वेले के मुताबिक हाले पुलिस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल से कई संदिग्ध लोग कार में सवार हो कर फरार हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने लोगों को चौकन्ना रहने को कहा है।
यहूदी धर्म में साल के सबसे पवित्र दिन, योम किपुर के मौके पर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस दिन यहूदी 24 घंटे से अधिक समय तक उपवास करते हैं, प्रायश्चित करते हैं।