फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany: Suspect in Solingen knife attack arrested after Islamic State claims responsibility news in hindi

Germany: जर्मनी में चाकूबाजी मामले में नया मोड़, 26 साल के युवक ने किया आत्मसमर्पण; कबूला अपना गुनाह

Sun, 25 Aug 2024 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोलिंगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोलिंगन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2024 12:32 PM IST
सार

हमला शुक्रवार शाम केंद्रीय चौक फ्रोनहोफ पर हुआ था। हमलावर ने राहगीरों पर चाकू से हमला किया था और बाद में फरार हो गया था। 

विज्ञापन
Germany: Suspect in Solingen knife attack arrested after Islamic State claims responsibility news in hindi
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी जर्मनी के सोलिंगन में एक उत्सव के दौरान चाकू से किए गए हमले मामले में एक नया मोड़ आया है। एक 26 साल के शख्स ने कबूल किया है कि इस हमले में उसका हाथ था। वहीं, इससे पहले पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। हालांकि, साफ नहीं हुआ है कि यह वही संदिग्ध है या कोई अन्य। इससे पहले इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। 

विज्ञापन


जर्मनी की पुलिस ने कहा कि 26 वर्षीय एक युवक ने कबूल कर लिया है कि चाकू से किए गए जानलेवा हमले में उसका हाथ है। 

शुक्रवार शाम की घटना
बता दें, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) केंद्रीय चौक फ्रोनहोफ पर हुआ था। हमलावर ने राहगीरों पर चाकू से हमला किया था और बाद में फरार हो गया था। हमला तब हुआ जब सोलिंगन अपनी स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस संदिग्ध को दिनभर ढूंढती रही
हर्बर्ट रूल ने जर्मन टीवी को बताया कि जिस संदिग्ध को पुलिस दिनभर ढूंढ रही थी, उसे पकड़ लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह पहले से गिरफ्तार लोगों की बात कर रहे थे या किसी नए शख्स के बारे में। रूल ने आगे बताया कि पकड़े गए व्यक्ति पर अपराध में शामिल होने का सबसे अधिक संदेह है और सबूत मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा, 'मैं इसे समय थोड़ा राहत महसूस कर रहा हूं। न केवल हमारे पास इस व्यक्ति से संबंधित एक सुराग था, बल्कि हमें सबूत भी मिले हैं।'


जर्मनी की समाचार पत्रिका ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध के कपड़े गंदे और खून से सने थे। 

इस्लामिक स्टेट का सिपाही बताया
इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए शनिवार को हमलावर को इस्लामिक स्टेट का सिपाही बताया। कहा कि हमलावर ने फलस्तीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में मुसलमानों के साथ कि गए दुर्व्यवहार के प्रतिशोध में ईसाइयों को निशाना बनाया। हालांकि, इन दावों को सत्यापित नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed