{"_id":"5d9ed5a08ebc3e93b85d293f","slug":"germany-shooting-gunmen-recorded-attack-on-his-head-mounted-camera-and-live-stream-it-on-gaming-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी शूटिंग: सिर पर लगे कैमरे के जरिए हमलावर ने घटना को रिकॉर्ड करके किया लाइव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी शूटिंग: सिर पर लगे कैमरे के जरिए हमलावर ने घटना को रिकॉर्ड करके किया लाइव
Thu, 10 Oct 2019 12:24 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिटी ऑफ हाले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिटी ऑफ हाले
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी जर्मनी के सिटी ऑफ हाले में बुधवार को एक बंदूकधारी ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने इस हमले को सिर पर लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी जिसके हमलावर ने भी घटना को लाइव स्ट्रीम किया था।
विज्ञापन
35 मिनट के वीडियो की शुरुआत में हरे रंग की जैकेट पहना शख्स अपना नाम एनन बताता है। वह दुनिया की परेशानियों के बारे में बताता है जिसमें फिमिनिज्म और आव्रजन शामिल है। वीडियो में वह कहता है, 'इन सभी परेशानियों की जड़ यहूदी हैं।' इस वीडियो को गेमिंग साइट ट्विच पर स्ट्रीम किया गया।
विज्ञापन
शख्स अपने दर्शकों से माफी मांगता है क्योंकि वह घरेलू हथियारों के कारण अपनी योजना को ठीक तरह से अंजाम नहीं दे पाया। वह यहूदियों के प्रार्थना घर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करता है लेकिन जब उसे रोका जाता है तो वह सड़क पर एक महिला को गोली मार देता है। इसके बाद वह कबाब दुकान के नजदीक एक आदमी को गोली मारता है।
विज्ञापन
जर्मनी के अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध उनकी हिरासत में है और वह वीडियो की जांच कर रहे हैं। जर्मनी के एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की पु्ष्टी की कि हमलावर ने अपने सिर पर लगे कैमरे में घटना की वीडियो को रिकॉर्ड किया है। अधिकारी का कहना है कि संदिग्ध 27 साल का बेनडोर्फ हो सकता है। उसने दावा किया है कि वह अकेले घटना को अंजाम दे रहा है।
अधिकारी ने कहा, 'यह निश्चित तौर पर क्राइस्टचर्च जैसा हमला है।' न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर किए गए हमले में 51 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले 28 साल के कट्टरपंथी ब्रेटंन टैरेंट को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने भी सिर पर लगे कैमरे के जरिए घटना को रिकॉर्ड करके लाइव स्ट्रीम किया था।