{"_id":"5cb420dbbdec2213f10df309","slug":"germany-s-hundred-year-old-retired-woman-sports-teacher-will-contest-council-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में सौ साल की रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर लड़ेंगी काउंसिल चुनाव, वजह है बेहद खास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी में सौ साल की रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर लड़ेंगी काउंसिल चुनाव, वजह है बेहद खास
Mon, 15 Apr 2019 12:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां भारत में राजनीति में उम्र को लेकर विवाद हो रहा है वहीं जर्मनी में सौ साल की महिला चुनाव लड़ने वाली है। सौ साल की रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर लिसल हेज अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत करने वाली हैं। वे किरचैम्बोलैंडेन शहर से काउंसिल का चुनाव लड़ रही हैं ताकि वहां के युवाओं को वो सारी सुविधाएं दिलवा सकें, जिसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि किरचैम्बोलैंडेन में 26 मई को मतदान होगा। लिसल को विश्वास है कि चुनाव जीतने के बाद यहां शहर के बाहर 2011 से बंद पड़े स्वीमिंग पूल को भी दोबारा शुरू करवा देंगी। वे चाहती हैं कि यहां के युवा खेल-कूद समेत हर क्षेत्र में आगे रहें। इसी बात को लेकर उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
लिसल का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में स्पोर्ट्स टीचर बनकर मैंने युवा पीढ़ी को मजबूत बनाया, लेकिन अब वक्त आ गया है, जब मैं अपने देश को मजबूत करूं। लिसल रोज सुबह होते ही युवाओं को साथ लेकर चुनाव अभियान में जुट जाती हैं।
विज्ञापन
लिसल के चुनाव अभियान में लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछते हैं। जिनमें प्रमुख सवाल उनकी उम्र और सेहत को लेकर होता है। लोग उनसे लंबी उम्र और सेहत का राज जानना चाहते हैं। इस सवाल पर उनका एक ही जवाब होता है। वो कहती हैं, खूब खेलो, अच्छा खाओ और दिमाग को हमेशा क्रियाशील रखो।