फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany Lockdown: Germany extends covid19 lockdown till 28 March

Germany Lockdown: जर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन, कुछ प्रतिबंधों में दी गई छूट

Thu, 04 Mar 2021 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Germany Lockdown: Germany extends covid19 lockdown till 28 March
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल - फोटो : ट्विटर

जर्मनी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के स्कूल खोल दिए गए थे। वहीं करीब ढाई महीने बाद सोमवार को 'हेयरड्रेसर' काम पर लौटे। बैठक में तय किए गए लॉकडाउन के नए नियम देश में रविवार से लागू किए जाएंगे। मर्केल और राज्यों के गवर्नर ने बुधवार को पाबंदियों में ढील देने की एक चरणबद्ध योजना भी तैयार की। बर्लिन में मर्केल ने पत्रकारों से कहा कि ये कदम हमें आगे कि ओर ले जाने के लिए होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लेकिन, इसके साथ ही इससे वायरस से निपटने की दिशा में अभी तक हासिल हुई प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि यूरोप में तीसरी लहर के कई भयावह उदाहरण मौजूद हैं। मर्केल ने संकल्प लिया कि 2021 का वसंत पिछले साल के वसंत से अलग होगा। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले कम हैं, वहां गैरजरूरी सामान की दुकानें, संग्रहालय और अन्य केंद्र सीमित समय के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर दुकानें देश में 16 दिसंबर को लागू किए गए लॉकडाउन के समय से ही बंद हैं। वहीं रेस्तरां, बार, खेल केंद्र आदि पिछले साल दो नवंबर से बंद हैं। होटलों को केवल व्यवसाय के लिए यात्रा करने वाले लोगों को ठहराने की अनुमति दी गई थी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के रॉबर्ट कोच ने बुधवार को बताया था कि पिछले हफ्ते करीब 25 हजार नमूनों की जांच में 46 फीसदी में ब्रिटेन में मिला कोविड-19 का नया स्वरूप मिला था।


उल्लेखनीय है कि देश में मंगलवार तक 5.3 फीसदी आबादी को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लग गई थी। इसके साथ ही 2.7 फीसदी को टीके की दूसरी खुराक भी लग चुकी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार देश में बुधवार को कोरोना वायरस के 9,019 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.6 लाख के पास पहुंच गई। वहीं 418 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,881 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed