फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany escalates Europe gas crisis in order to teach Russia a lesson

जर्मनी ने बढ़ाया यूरोप का गैस संकट: रूस को सबक सिखाने के लिए उठाया ये कदम

Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
LONDON Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
सार

जर्मनी में उठाए गए एक कदम की कीमत पूरे यूरोप को चुकानी पड़ रही है। यूरोप में पिछले महीने से गैस संकट जारी है। पिछले महीने यूरोपीय देशों ने आरोप लगाया था कि रूस सरकार जानबूझ कर कम गैस की सप्लाई कर रही है, ताकि वह नॉर्ड स्ट्रीम-2 को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए दबाव डाल सके। लेकिन रूस ने इस आरोप का खंडन किया था।

विज्ञापन
Germany escalates Europe gas crisis in order to teach Russia a lesson
यूरोप में गैस संकट - फोटो : social media

विस्तार

रूस को सबक सिखाने के लिए जर्मनी में उठाए गए एक कदम की कीमत पूरे यूरोप को चुकानी पड़ रही है। जर्मनी की विनियामक संस्था ने नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन को सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया रोक दी है। ये खबर आने के बाद यूरोप में गैस के मूल्य तेजी से चढ़ गए हैं। नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन रूस से जर्मनी तक बनी है। बताया जाता है कि यूक्रेन की मांग और अभी बेलारुस और पोलैंड की सीमा पर चल रहे शरणार्थी संकट की वजह से जर्मनी ने अपना रुख सख्त कर लिया है। पोलैंड ने आरोप लगाया है कि शरणार्थी संकट बढ़ाने में रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन बेलारुस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंकों की मदद कर रहे हैं। वैसे औपचारिक रूप से जर्मन संस्था ने प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तकनीकी कारण बताते हुए रोकी है। उसने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम-2 की संचालक कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है। इसलिए जर्मन संस्था उसे सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकती।

विज्ञापन


यूरोप में गैस की कीमत 10 फीसदी बढ़ गई
ये खबर आते ही यूरोप में गैस के वायदा कारोबार में कीमत 10 फीसदी चढ़ गई। यूरोप में पहले से ही प्राकृतिक गैस महंगी बिक रही है। इसके बीच दाम में और बढ़ोतरी से कारोबारी और घरेलू उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गैस सप्लाई करने वाली कई प्रमुख कंपनियों ने चेतावनी दी है कि आगे चल कर यूरोप को ब्लैकआउट का सामना करना पड सकता है। यूरोप में चिंता इस बात से भी कायम है कि मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है। उस हाल में बिजली और गैस की मांग में काफी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


40 प्रतिशत हिस्सा रूस देता है
पर्यवेक्षकों के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन (ईयू) को अपने कुल गैस उपभोग का 40 प्रतिशत हिस्सा रूस से प्राप्त होता है। नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन यूक्रेन की सीमा में बिना गए रूस से सीधे जर्मनी तक पहुंचती है। इस मुद्दे को लेकर यूक्रेन और रूस में तनाव रहा है। ईयू की सहानुभूति यूक्रेन के साथ है। इसके बावजूद जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम-2 को मंजूरी दी थी। पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। लेकिन सर्टिफिकेशन संबंधी ताजा दिक्कत के कारण इसके जरिए गैस सप्लाई की संभावना फिलहाल थम गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में पिछले महीने से गैस संकट जारी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा था कि ईयू के सामने यह चयन करने की चुनौती है कि वह यूक्रेन का साथ देती है या नॉर्ड स्ट्रीम-2 को मंजूरी देती है। उन्होंने ईयू से अपील की थी वह यूक्रेन का साथ देकर शांति और स्थिरता का पक्ष ले। यूरोप में पिछले महीने से गैस संकट जारी है। पिछले महीने यूरोपीय देशों ने आरोप लगाया था कि रूस सरकार जानबूझ कर कम गैस की सप्लाई कर रही है, ताकि वह नॉर्ड स्ट्रीम-2 को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए दबाव डाल सके। लेकिन रूस ने इस आरोप का खंडन किया था। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्सांद्र नोवाक ने यह जरूर कहा था कि नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन का जल्द सर्टिफिकेशन होने से मौजूदा संकट को हल करने में मदद मिलेगी। लेकिन अब जर्मनी ने सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया रोक दी है। इसका यूक्रेन ने स्वागत किया है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह फैसला ईयू के भू-राजनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप है। लेकिन इससे यूरोप के गैस संकट के और गंभीर रूप लेने के संकेत मिलने लगे हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed