{"_id":"65b46bf8ab9bd7f3860e90e9","slug":"georgia-father-sold-twin-children-met-again-after-19-years-know-how-two-sisters-met-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Georgia: जुड़वां बच्चों को पिता ने बेचा, 19 साल बाद फिर मिले; जानिए कैसे हुई दोनों बहनों की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Georgia: जुड़वां बच्चों को पिता ने बेचा, 19 साल बाद फिर मिले; जानिए कैसे हुई दोनों बहनों की मुलाकात
Sat, 27 Jan 2024 08:06 AM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, त्बिलिसी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, त्बिलिसी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:06 AM IST
सार
एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया दो जुडवां बहनें हैं। जो पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया से ताल्लुक रखती हैं। खास बात है कि दोनों एक ही देश में थे लेकिन अलग-अलग शहर में रह रही थी। जानिए पूरी कहानी...
विज्ञापन
जॉर्जिया की रहने वाली दो जुड़वां बहनें एमी और एनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर फिल्मों में आपने जुडवां बच्चों से जुड़ी कहानियां देखी होंगी। जहां दो जुड़वां बच्चे जन्म के समय अलग हो जाते हैं और फिर बड़े होने पर वो अचानक एक-दूसरे से मिलते है। ऐसा ही कुछ पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया में देखने को मिला। एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया दो बहन जन्म के समय अलग हो गए थे। लेकिन 19 साल बाद समय के फेर ने उन्हें फिर से मिला दिया।
कौन है ये जुडवां बहनें?
एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया दो जुडवां बहनें हैं। जो पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया से ताल्लुक रखती हैं। खास बात है कि दोनों एक ही देश में थे लेकिन अलग-अलग शहर में रह रही थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। एक टैलेंट शो के जरिए वो दोनों एक-दूसरे से आमने-सामने मिलें। गौरतलब है कि जॉर्जिया देश में अक्सर अस्पतालों से बच्चे चुराने, बेचने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
कैसे हुई मुलाकात
एमी और एनो जब 12 साल के थे, तब यह एक-दूसरे को खोजने की यात्रा शुरु हुई। एक टीवी शो में एमी की नजर नाच रही लड़की पर पड़ी, जो हू-ब-हू उसकी तरह दिखती थी। उस दौरान हालांकि एमी को पता नहीं था कि वह जो लड़की नाच रही वो उसकी बचपन में अलग हुई बहन थी। खास बात है कि दूसरी ओर, एनो को एक टिकटॉक वीडिया मिला, जिसमें उसने एक नीले बालों से रंगी एक लड़की को देखा, जो उसके चेहरे से मेल खाती थी। वो लड़की कोई ओर नहीं बल्कि एनो की बहन एमी थी।
विज्ञापन
पिता ने बेच दिया था जुडवां बहनों को
जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली अजा शोनी 2002 प्रवस के दौरान कोमा में चली गई थी। जिसके बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बच्चियों के पिता ने दोनों बहनों को अलग-अलग परिवारों में बेच दिया था। एनो की परवरिश जॉर्जिया के त्बिलिसी में हुआ, जबकि एमी जॉर्जिया के जुगदीदी में पली बढ़ी थी। दोनों को अपने जीवनकाल में इस तरह की घटना की भनक तक नहीं थी। 11 साली की उम्र में एक नृत्य प्रतियोगिता में दोनों ने भाग लिया था, जहां दर्शकों में भी इसको लेकर आश्चर्य था कि दोनों एक जैसी दिखाई देती है, लेकिन दोनों को अभी भी इस बारे में पता नहीं था कि वह दोनों जुड़वां बहने हैं।
सच्चाई जानकर हैरान हुई जुड़वां बहनें
जैसे ही दोनों बहनों में एक-दूसरे में समानता का पता चला तो दोनों ने सच्चाई को जानने का फैसला किया। उन्हें पता चला कि जॉर्जिया के एक अस्पताल के प्रसव के बाद उन्हें उनके पिता ने दो अलग-अलग परिवारों को बेच दिया था। एमी और एनो 19 साल पहले अलग हुए थे, लेकिन समय ने उन्हें फिर मिला दिया।