फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Georgia: Atlanta rapper Trouble shot dead, body found in apartment

जॉर्जिया : अटलांटा रैपर ट्रबल की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में पड़ी मिली लाश

Tue, 07 Jun 2022 06:11 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 07 Jun 2022 06:11 AM IST
सार

ट्रबल ने साल 2011 में अपना पहला मिक्सटेप '17 दिसंबर' शीर्षक से जारी किया था। इसके बाद उन्होंने 2018 में एक एल्बम 'एजवुड' निकाला, जिसमें कलाकार ड्रेक थे। 2018 में फिर से ट्रबल ने बिलबोर्ड को बताया था, "मेरा संगीत व्यक्तिगत स्तर पर जाता है। यह सभी मेरे जीवन की कहानियां हैं।

विज्ञापन
Georgia: Atlanta rapper Trouble shot dead, body found in apartment
अटलांटा रैपर ट्रबल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जॉर्जिया में अटलांटा रैपर ट्रबल की सप्ताहांत में गोली मारकर हत्या का मामला सामने सामने आया है। जानकारी के अनुसार रैपर की लाश उनके अपार्टमेंट में ही पाई गई। पुलिस के मुताबिक, रैपर के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। यूएसए टुडे के अनुसार, रॉकडेल काउंटी शेरिफ की प्रवक्ता जेडीडिया कैंटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रैपर ट्रबल का असली नाम मारियल सेमोंटे ऑर था। 34 वर्षीय रैपर की लाश लेक सेंट जेम्स अपार्टमेंट में रविवार तड़के 3:20 बजे जमीन पर पड़ी मिली। शव पर गोली लगने का घाव था।

विज्ञापन


ट्रबल को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। शेरिफ के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि इस हत्या के मामले में संदिग्ध जीमिशेल जोन्स की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। हालांकि अभी उसे हिरासत में नहीं लिया जा सका है। शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, ट्रबल परिसर में रहने वाली अपनी एक "महिला मित्र" से मिलने जा रहे थे। इसे ही कलह और हत्या की वजह बताया जा रहा है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जोन्स महिला को जानता था, लेकिन ट्रबल को नहीं जानता था।
विज्ञापन


बीते रविवार को ही रैपर ट्रबल के ट्रेड मार्क लेबल डेफ जैम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस पोस्ट में लिखा कि हमारे विचार और प्रार्थनाएं ट्रबल के बच्चों, प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। वह अपने शहर के लिए एक सच्ची आवाज थे और उस समुदाय के लिए एक प्रेरणा जिसका उन्होंने गर्व से प्रतिनिधित्व किया। आरआईपी स्कूब।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रबल ने साल 2011 में अपना पहला मिक्सटेप '17 दिसंबर' शीर्षक से जारी किया था। इसके बाद उन्होंने 2018 में एक एल्बम 'एजवुड' निकाला, जिसमें कलाकार ड्रेक थे। 2018 में फिर से ट्रबल ने बिलबोर्ड को बताया था, "मेरा संगीत व्यक्तिगत स्तर पर जाता है। यह सभी मेरे जीवन की कहानियां हैं। कई बार मुझे परवाह नहीं होती कि कौन सामने आता है और क्या ज्यादा चल रहा है। मैं किसी और की नकल करने या गीत चोरी करने वाला नहीं हूं। मुझे एक वास्तविक संबंध रखना पसंद है, ऐसा हो तो हम मिलकर संगीत बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed