{"_id":"65347e8f7d6573da01043e87","slug":"gaza-war-israel-strike-on-hamas-and-islamic-jihad-terrorist-compound-in-al-ansar-mosque-in-jenin-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी
Sun, 22 Oct 2023 08:00 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 22 Oct 2023 08:00 AM IST
सार
एक स्थानीय चिकित्सक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर में इस्राइली सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच बच्चों सहित 13 फलस्तीनी मारे गए थे।
विज्ञापन
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन क्षेत्र में अल-अंसार मस्जिद परिसर में स्थित आतंकी संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद के कमांड सेंटर पर हवाई हमला किया। इस्राइली सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला था कि मस्जिद परिसर का इस्तेमाल इस्राइली नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में किया जा रहा था।
विज्ञापन
एक स्थानीय चिकित्सक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर में इस्राइली सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच बच्चों सहित 13 फलस्तीनी मारे गए थे।
विज्ञापन
हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इस्राइली सेना ने शनिवार को आतंकी ठिकानों पर हमले की तेज करने की अपनी योजना की जानकारी दी थी। साथ ही गाजा शहर के लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण गाजा की तरफ पलायन करने को कहा था।
विज्ञापन
नेतन्याहू का गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प
हमास समूह द्वारा दो अमेरिकी बंधकों को रिहा करने के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प लिया और रात भर गाजा में कई निशानों पर भारी बमबारी जारी रखी। नेतन्याहू द्वारा हवाई और अपेक्षित जमीनी हमले में कोई रोक न लगाने के संकेत के बाद इस्राइली लड़ाकू विमानों ने कहर बरपाया।
इस्राइली विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में हमास के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें बहुमंजिला इमारतों के अंदर कमांड सेंटर और युद्धक केंद्र भी शामिल रहे। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों व हमास मीडिया ने कहा कि इस्राइली विमानों ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में से एक गाजा में कई परिवारों के घरों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 50 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।