{"_id":"66b6f9ca8554756a37078e7e","slug":"gaza-war-israel-attack-on-namaz-performing-people-more-then-hundred-died-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: गाजा में स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत, हमास का कमांड सेंटर होने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: गाजा में स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत, हमास का कमांड सेंटर होने का आरोप
Sat, 10 Aug 2024 01:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:42 PM IST
सार
गाजा सिटी के अल- सहाबा इलाके के अल-तबैइन स्कूल को निशाना बनाया गया। गाजा के सरकारी मीडिया के अनुसार, 'इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थियों को निशाना बनाया गया, जब लोग फज्र की नमाज पढ़ रहे थे।'
विज्ञापन
इस्राइल-हमास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में एक स्कूल पर हुए हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हमले का आरोप इस्राइल पर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में विस्थापित शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- नमाज पढ़ने के दौरान हुआ हमला
गाजा सिटी के अल- सहाबा इलाके के अल-तबैइन स्कूल को निशाना बनाया गया। गाजा के सरकारी मीडिया के अनुसार, 'इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थियों को निशाना बनाया गया, जब लोग फज्र की नमाज पढ़ रहे थे।' शुरुआत में कहा गया कि हमले में 40 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा 100 के पार चला गया। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास आतंकियों के एक कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। इस्राइली सेना ने कहा कि आतंकी आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों में इस्राइल ने गाजा और हमास नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। कुछ दिनों पहले गोलन हाइट्स स्थित इस्राइल के कब्जे वाले इलाके में हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को बेरूत में ढेर कर दिया था। इसके 24 घंटे बाद ही ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की भी हत्या कर दी गई थी। इसका भी आरोप इस्राइल पर लगा। हानिया की हत्या के बाद ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया और ईरान ने इस्राइल पर हमले की धमकी दी है।
ताजा हमले से बढ़ सकता है पश्चिम एशिया का तनाव
हिजबुल्ला ने भी इस्राइल के खिलाफ हमले की धमकी दी है। अमेरिका ने भी इस्राइल की मदद के लिए पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान की स्कवॉड्रन भेज दी है। इसी बीच अब गाजा में इस्राइली हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत से यह तनाव और भड़क सकता है।