फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gaza israel war 14500 children killed more then two million people still trapped

Gaza: गाजा में 14,500 बच्चों की हुई मौत, बीस लाख से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए

Sat, 21 Dec 2024 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2024 08:15 AM IST
सार

यूनिसेफ ने सर्दियों के शुरू होते ही स्थिति के और खराब होने की चेतावनी भी दी। गाजा में बच्चे ठंड की स्थिति में जी रहे हैं, कई अभी भी गर्मियों के कपड़े पहने हुए हैं और नंगे पैर हैं। 

विज्ञापन
gaza israel war 14500 children killed more then two million people still trapped
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

गाजा में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की अधिकारी लुईस वाटरिज ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में 20 लाख से ज्यादा लोग अभी भी भयानक परिस्थितियों में फंसे हुए हैं और वो बुनियादी जरूरतों से भी वंचित हैं। वाटरिज ने कहा कि ये लोग गाजा से जाने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे है, जहां हरसंभव रास्ता मौत की तरफ जाता है। यूएनआरडब्ल्यूए ने बताया कि हाल के दिनों में खराब मौसम ने हालात को और बिगाड़ा है। 
विज्ञापन


गाजा में जरूरी चीजों की सप्लाई बंद
गाजा में जरूरी चीजों की हो रही सप्लाई बीते छह महीने से नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में यूएनआरडब्ल्यूए को लोगों को खाना देने या उन्हें आश्रय देने के विकल्प में से एक चुनना पड़ रहा है। गाजा में यूनिसेफ की मुख्य संचार अधिकारी रोसालिया बोलिन ने कहा कि बच्चों पर युद्ध का गहरा असर हुआ है। बच्चों की पूरी एक पीढ़ी के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन और उनका भविष्य तबाह हुआ है। बोलिन ने गाजा को मानवीय कार्यकर्ताओं के लिए सबसे हृदय विदारक स्थानों में से एक बताया। 14 महीनों से जारी युद्ध में 14,500 से अधिक बच्चों के मारे जाने और हजारों के घायल होने की खबरें हैं। 
विज्ञापन


युद्ध में 14 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत
यूनिसेफ ने सर्दियों के शुरू होते ही स्थिति के और खराब होने की चेतावनी भी दी। गाजा में बच्चे ठंड की स्थिति में जी रहे हैं, कई अभी भी गर्मियों के कपड़े पहने हुए हैं और नंगे पैर हैं। बोलिन ने कहा कि बच्चे गर्मी के लिए जलाने के लिए मलबे से प्लास्टिक खोज रहे हैं, ताकि गर्म रह सकें। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अस्पतालों पर चल रहे हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं। इससे पहले ह्यूमन राइट्स वॉच ने आरोप लगाया था कि इस्राइल गाजा में फलस्तीनियों को साफ पानी नहीं दे रहा है। हालांकि इस्राइल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed