फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Crisis hunger violence Israel attack palestine 18 killed US envoy visits hostage family protest

Gaza Crisis: गाजा में भुखमरी और हिंसा की दोहरी मार, भूख मिटाने गए लोगों पर इस्राइल ने बरसाई गोलियां; 18 की मौत

Sat, 02 Aug 2025 05:48 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 02 Aug 2025 05:48 PM IST
सार

गाजा में इस्राइली गोलीबारी और हवाई हमलों में शनिवार को कम से कम 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें भोजन की तलाश में निकले नागरिक भी शामिल थे। गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन वितरण केंद्रों के पास हिंसा के दृश्य सामने आए। दूसरी ओर, तेल अवीव में बंधकों के परिवारों ने युद्ध खत्म करने और अपनों को छुड़ाने की मांग की। यूएन ने हवाई मदद को नाकाफी बताया है।

विज्ञापन
Gaza Crisis hunger violence Israel attack palestine 18 killed US envoy visits hostage family protest
गाजा में खाने का संकट। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

गाजा में मानवीय संकट अब और भयावह हो गया है। शनिवार को इस्राइली फायरिंग में कम से कम 18 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें आठ लोग केवल भोजन लेने के लिए मदद केंद्र पर पहुंचे थे। यह गोलीबारी उस समय हुई जब लोग गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के वितरण केंद्र के पास खाद्य सहायता पाने के लिए जुटे थे।
विज्ञापन


वितरण केंद्र के वितरण स्थल के पास सहायता मांगने आए याहिया यूसुफ ने बताया कि उन्होंने तीन लोगों को गोली लगने के बाद बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि यह अब रोज की कहानी बन गई है। हर दिन यहां खून और लाशें दिखती हैं। वहीं, एक अन्य व्यक्ति आबेद सलाह ने कहा कि वे सैनिकों के पास भी नहीं गए थे, फिर भी उन पर फायरिंग हुई।
विज्ञापन


वितरण केंद्रों ने किया इस्राइल का बचाव
गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके साइट के पास ऐसी कोई घटना नहीं हुई। इस्राइल की सेना का भी दावा है कि उन्होंने केवल चेतावनी स्वरूप फायरिंग की। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि 27 मई से 31 जुलाई तक गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन केंद्रों के पास 859 लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य खाद्य काफिलों के रास्तों में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई हमलों में परिवार तबाह
वहीं, शनिवार को इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 10 अन्य लोगों की मौत हुई, जिनमें एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। यह हमला देइर अल-बलाह और जवादिया के बीच एक घर पर हुआ, जिसमें दो माता-पिता और उनके तीन बच्चे मारे गए। इसके साथ ही खान यूनिस के पास एक टेंट पर हमला कर मां-बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

ये भी पढ़ें- 'भारत की अंतरिक्ष तकनीक की हो रही सराहना', इसरो प्रमुख बोले- हमारी ताकत का लोहा दुनिया ने माना


बंधकों की रिहाई के लिए प्रदर्शन
दूसरी ओर, तेल अवीव में बंधकों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से अपील की कि वे युद्ध खत्म कर बंधकों को वापस लाएं। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ ने भी इन परिवारों से मुलाकात की और कहा कि अमेरिका अब नए रास्ते तलाश रहा है ताकि बंधकों को छुड़ाया जा सके और गाजा को सुरक्षित बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- लंदन में ब्रिटिश सिख शख्स की चाकू मारकर हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, किस-किस को किया गया गिरफ्तार?

हवाई मदद पर यूएन ने जताई नाराजगी
गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कई देश अब हवाई ड्रॉप का सहारा ले रहे हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई एजेंसियों का कहना है कि यह तरीका न तो पर्याप्त है और न ही कारगर। UNRWA के प्रमुख फिलिप लजारिनी ने कहा कि अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति हवाई ड्रॉप के लिए है, तो जमीन पर मदद पहुंचाने की इच्छाशक्ति क्यों नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed