फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gay slaughter: Gay was killed by brothers in Iran, left army recently

ईरान : युवक के समलैंगिक होने से नाराज थे भाई, गांव में ले जाकर रेत दिया गला

Wed, 12 May 2021 04:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 12 May 2021 04:39 PM IST
सार

ईरान में एक समलैंगिक युवक को उसके भाइयों ने ही मौत के घाट उतार दिया। वजह यह थी कि उन्हें उसका समलैंगिक व्यवहार पसंद नहीं था। 
 

विज्ञापन
Gay slaughter: Gay was killed by brothers in Iran, left army recently
समलैंगिक अलीरेजा का हुआ कत्ल - फोटो : social media

विस्तार

ईरान में 20 वर्षीय अलीरेजा फाजिल मोनफार्ड की उसके भाइयों ने ही मौत के घाट उतार दिया। अलीरेजा को ईरानी सेना ने समलैंगिक होने के कारण सैन्य सेवा से छूट दे दी थी। उसके समलैंगिक रिश्तों की वजह से उसके भाई नाराज थे। उन्हें उसका लैंगिक व्यवहार पसंद नहीं था। 

विज्ञापन


अलीरेजा को को उसके परिवार के तीन सदस्य चकमा देकर पश्चिम ईरान के बोरूमी गांव ले गए और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद तीनों ने अलीरेजा की मां का फोन कर कहा कि हमने उसका खात्मा कर दिया है। 
विज्ञापन


तुर्की जाकर अपने पार्टनर के साथ रहना चाहता था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलीरेजा ईरानी सैन्य सेवा से छूटकारा पाकर तुर्की जाना चाहता और वहां अपने समलैंगिक पार्टनर अघिल अब्यात के साथ रहना चाहता था। ईरान के लेस्बियन एंड ट्रांसजेंडर नेटवर्क '6 रंग' ने यह जानकारी दी। अलीरेजा ने मंगलवार शाम सात बजे आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात की थी। इसके बाद बुधवार को उसकी मौत की खबर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौतेले भाई व एक अन्य गिरफ्तार
ईरानी मीडिया के अनुसार पुलिस ने अलीरेजा की हत्या के मामले में उसके दो सौतेले भाइयों व एक कजिन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

सौतेल भाई से संबंध से खफा थे दूसरे भाई
कहा जाता है कि मृतक अलीरेजा के सौतेल भाई से भी समलैंगिक संबंध थे। यह बात उसके दूसरे भाइयों को नागवार गुजरती थी। वे उसके लैंगिक व्यवहार, कपड़े पहनने के ढंग आदि से भी नाराज थे। इससे उनके परिवार को शर्म महसूस होती थी। इसलिए उन्होंने मौत के घाट उतार दिया। 


मोबाइल बेचकर तुर्की जाने वाला था
खबरों में कहा गया है कि अलीरेजा के पास तुर्की जाने के भी पैसे नहीं थे, इसलिए वह अपना मोबाइल फोन बेचकर वहां जाना चाहता था। उसका एक आडियो टेप भी मीडिया में आया है, जिसमें उसने अपने परिवार से ही खतरा होने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed