{"_id":"60c5bd768ebc3ebd9e334bd5","slug":"gas-pipe-explosion-kills-12-in-central-chinese-city-cctv-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में हादसा: गैस पाइप में भीषण विस्फोट, 12 की गई जान, 39 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में हादसा: गैस पाइप में भीषण विस्फोट, 12 की गई जान, 39 गंभीर रूप से घायल
Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM IST
सार
मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 39 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से अधिक लोग से घायल हो गए, जिनमें से 39 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। खबरों के मुताबिक, जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कई इमारतें तबाह हो गईं, 12 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी कि विस्फोट शियान के यान्हु बाजार में हुआ, जहां कई लोग नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जी खरीद रहे थे।शहर के नगरपालिका कार्यालय ने घटना के बाद शुरू में कहा था कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने इलाके से करीब 150 लोगों को बचाया है। इनमें से 39 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिख रहे हैं।