फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gas explosion in south africa johannesburg fly cars one dead many injured video viral

Gas Explosion: जमीन के अंदर हुए तेज धमाके से उड़ी कारें, सड़क हुई तबाह, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 21 Jul 2023 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानेसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानेसबर्ग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jul 2023 11:38 AM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है गैस पाइप पाइप लाइन में विस्फोट के चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन
gas explosion in south africa johannesburg fly cars one dead many injured video viral
विस्फोट के बाद का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका  के जोहान्सबर्ग शहर में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना घटी। दरअसल यहां जमीन के अंदर हुए के तेज  विस्फोट में सड़क पूरी तरह से तबाह हो गई और वहां गड्ढा हो गया। धमाके के दौरान सड़क पर चल रहीं गाड़ियां धमाके के साथ ही हवा में उड़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है गैस पाइप पाइप लाइन में विस्फोट के चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 48 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गैस सप्लायर ने गैस लीक से धमाके की बात से किया इनकार
घटना जोहान्सबर्ग के ब्री स्ट्रीट इलाके का है। हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। धमाके की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि जमीन के अंदर से जा रहीं गैस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के चलते यह विस्फोट हुआ होगा।  फिलहाल घटना की जांच चल रही है। वहीं स्थानीय गैस सप्लायर ने ये माना है कि एक गैस पाइप लाइन में छोटा से लीक है लेकिन सप्लायर ने धमाके की वजह इस लीक को मानने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों को प्रभावित इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। प्रभावित इलाके की बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed