फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gang rape survivor living in Pakistan Occupied Kashmir seeks help from PM Modi

पीओके से आई मदद की गुहार: गैंगरेप पीड़िता ने पीएम मोदी से की अपील, कहा- भारत आने दें ताकि बची रह सके बच्चों की जान

Tue, 12 Apr 2022 09:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पीओके
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पीओके Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 09:07 PM IST
सार

वीडियो में वह बेहद भावुक होकर पीएम मोदी से मदद मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे पिछले सात सालों से इंसाफ के लिए लड़ रही हैं। मारिया ने बताया कि मेरे साथ गैंगरेप हुआ था। यहां की पुलिस, सरकार और अदालत मुझे न्याय देने में विफल रही हैं। 

विज्ञापन
Gang rape survivor living in Pakistan Occupied Kashmir seeks help from PM Modi
पीएम मोदी से मदद की गुहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर खूब जुल्म हो रहे हैं। कुछ दिन पहल यूएन ने भी कहा था कि वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। इस बीच पीओके की एक गैंगरेप पीड़िता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आश्रय और सुरक्षा की मदद मांगी है। पीड़िता ने एक वीडियो जारी करके मदद मांगते हुए कहा कि वह पिछले सात साल से रेप के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। इतना ही नहीं उसने वहां के एक स्थानीय नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में रहने वाली  मारिया ताहिर ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बेहद भावुक होकर पीएम मोदी से मदद मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे पिछले सात सालों से इंसाफ के लिए लड़ रही हैं। मारिया ने बताया कि मेरे साथ गैंगरेप हुआ था। यहां की पुलिस, सरकार और अदालत मुझे न्याय देने में विफल रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस वीडियो के माध्यम से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं कि मुझे भारत आने की अनुमति दें। मेरे बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां की पुलिस और एक राजनेता चौधरी तारिक फारूक मेरे बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं। वह कभी भी मुझे और मेरे बच्चों को मार डालेंगे। उन्होंने कहा कि भारत आने से मेरे बच्चों की जान बची रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारिया ताहिर के साथ 2015 में रेप की घटना हुई थी। वे तब से इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग करने के लिए दर-दर भटक रही है। उन्होंने अपने पहले के वीडियो में उस घटना की जानकारी दी। उसने अपने वीडियो में रेप में शामिल हारून राशिद, ममून राशिद, जमील शफी, वकास अशरफ, सनम हारून और तीन और लोगों के बारे में भी बताया। 


मारिया ने वीडियो में बताया कि उन्होंने पुलिस और स्थानीय राजनेताओं से संपर्क किया लेकिन न्याय पाने में असफल रही। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश सहित स्थानीय अधिकारियों को कई बार पत्र भी लिखे इसके बावजूद उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed