{"_id":"63cbac35e6ac631cad7f2990","slug":"gabon-foreign-minister-michael-moussa-adamo-death-jaishankar-condoles-demise-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gabon: गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन, विदेश मंत्री जयशंकर ने निधन पर जताया शोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gabon: गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन, विदेश मंत्री जयशंकर ने निधन पर जताया शोक
Sat, 21 Jan 2023 02:41 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, गैबॉन
एएनआई, गैबॉन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:41 PM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया जिन्हें उन्होंने 'भारत का मित्र' कहा।
विज्ञापन
गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का शुक्रवार को निधन हो गया। गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा ने एक ट्वीट में उन्हें एक महान राजनयिक और एक वफादार दोस्त बताते हुए गैबॉन के लिए एक बड़ी क्षति बताया। गैबॉन के राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में लिखा मारे विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो आज हमें छोड़कर चले गए। वह एक बहुत महान राजनयिक, एक सच्चे राजनेता थे। मेरे लिए, वह सबसे पहले एक मित्र फिर एक वफादार राजनेता थे। जिन्हें मैं हमेशा चाहता था।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया जिन्हें उन्होंने 'भारत का मित्र' कहा। जयशंकर ने ट्वीट किया कि गैबॉन के विदेश मंत्री और भारत के मित्र, माइकल मौसा एडमो के निधन के बारे में सुनकर सदमे में हूं। इस असामयिक नुकसान के लिए उनके परिवार और गैबॉन सरकार के प्रति संवेदनाएं।
विज्ञापन