फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G7: ‘This agreement is to save and protect human life’; Zelensky speaks on US-Ukraine bilateral agreement

G7: ‘यह समझौता मानव जीवन को बचाने के लिए है’; US-यूक्रेन के द्विपक्षीय समझौता पर बोले जेलेंस्की

Fri, 14 Jun 2024 07:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बारी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बारी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jun 2024 07:05 AM IST
सार

इटली के बारी में आयोजित जी7 सम्मलेन की इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। जी7 में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच सुरक्षा को लेकर 10 साल के लिए दो पक्षीय समझौता हुआ है। जिसे जेलेंस्की ने ऐतिहासिक बताया है। 

विज्ञापन
G7: ‘This agreement is to save and protect human life’; Zelensky speaks on US-Ukraine bilateral agreement
यूएस और यूक्रेन के बीच समझौता हुआ - फोटो : ani

विस्तार

अमेरिका और यूक्रेन ने गुरुवार को इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर 10 साल के द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘यह समझौता मानव जीवन की सुरक्षा पर समझौता है।’

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा,"हमने अपनी आजादी के बाद से यूक्रेन और अमेरिका के भीतर सबसे मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।"
विज्ञापन

जेलेंस्की ने यूक्रेन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर को "वास्तव में ऐतिहासिक दिन" बताया है।

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा कि  यह समझौता सभी के लिए मददगार है क्योंकि रूस वास्तव में एक वैश्विक खतरा है। यह मानव जीवन की सुरक्षा को लेकर एक समझौता है। इस तरह ही हमारे राष्ट्र मजबूत बनेंगे। यह स्थाई शांती की गारंटी की ओर अग्रसर है और इसका पूरी दुनिया में सभी लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 G-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी G-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। सम्मेलन के अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी मुलाकात संभव है।

जियोर्जिया मेलोनी G-7 की सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरीं

इटली के पुगलिया में दक्षिणी इतालवी तटीय रिसॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में  शिखर सम्मेलन बीते वर्षों के मुकाबले शायद इस समूह के नेताओं का सबसे कमजोर सम्मेलन साबित होने जा रहा है। यह ऐसे वक्त में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में दाखिल हो रहा है और गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल की लड़ाई से मानवीय संकट उठ खड़ा हुआ है। नतीजन सम्मेलन से दुनिया के ताकतवर नेतृत्व की उम्मीद पाली जा रही, लेकिन ऐसा होना मुश्किल सा दिखता है, क्योंकि अधिकांश नेता चुनावों, घटती लोकप्रियता या घरेलू संकटों से परेशान हैं। लेकिन इसके उलट इटली की 47 साल की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed