फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G7 members stand against Russia's war against Ukraine in Hiroshima, japan

G7: यूक्रेन के बचाव में एकजुट हुए जी-7 के सदस्य, कहा- ऐसी दुनिया बनाएंगे जहां सब बराबर हों

Sat, 20 May 2023 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 03:23 PM IST
सार

संयुक्त बयान में रूस के आक्रमण और अवैध कब्जे की निंदा की गई। साथ ही कहा गया कि जी-7 यूक्रेन का समर्थन करने के लिए सभी ठोस कदम उठा रहा है। इस दौरान ग्रुप ऑफ सेवन के सदस्यों ने निरस्त्रीकरण और अप्रसार के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
G7 members stand against Russia's war against Ukraine in Hiroshima, japan
G7 Summit 2023 - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जापान के हिरोशिमा में G7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। इसमें कहा कि सभी ग्रुप ऑफ सेवन के सदस्य यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध, अनुचित, और अकारण युद्ध के खिलाफ एक साथ खड़े हैं और इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

संयुक्त बयान में रूस के आक्रमण और अवैध कब्जे की निंदा की गई। साथ ही कहा गया कि जी-7 यूक्रेन का समर्थन करने के लिए सभी ठोस कदम उठा रहा है। इस दौरान ग्रुप ऑफ सेवन के सदस्यों ने निरस्त्रीकरण और अप्रसार के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी के लिए कम सुरक्षा के साथ परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के अंतिम लक्ष्य की ओर बढ़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन

जी-7 के बयान में कहा गया है कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करेंगे जो मानव-केंद्रित, समावेशी और लचीला हो, जिसमें कोई भी पीछे न छूटे, सब बराबर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की निंदा की
हिरोशिमा में नेताओं ने यूक्रेन में जल्द से जल्द एक व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के चार्टर का रूस द्वारा सीधा उल्लंघन करने और बाकी दुनिया पर रूस के युद्ध के कारण पड़ने वाले प्रभाव की निंदा भी की। बयान में कहा गया है कि पंद्रह महीने से रूस की हठता जारी है। इसकी वजह से हजारों जान जा चुकी हैं। युद्ध ने यूक्रेन के लोगों को भारी पीड़ा दी है। साथ ही इस युद्ध के कारण दुनिया के कई कमजोर देशों के लिए मुश्किले पैदा हुई हैं। इस युद्ध ने लोगों के लिए भोजन और ऊर्जा तक के पहुंच को भी खतरे में डाल दिया है।

जिसने शुरू किया वही करे खत्म

यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायोचित और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए जी-7 के सदस्यों ने रूस से आग्रह किया है कि वह तुरंत इस लड़ाई को रोके और बिना किसी शर्त के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूक्रेन के क्षेत्र से अपने सैनिकों और सैन्य उपकरणों को वापस कर ले। बयान में कहा गया है कि रूस ने यह युद्ध शुरू किया था और इसे खत्म भी उसे ही करना चाहिए। वह यह युद्ध खत्म कर सकता है।

यूक्रेन को आर्थिक सहायता की जरूरत

संयुक्त बयान में जी-7 देशों के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की है कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन को आर्थिक सहायता की जरूरत है। इसलिए सुनिश्चित किया गया कि यूक्रेन को 2023 और 2024 की शुरुआत के लिए आवश्यक आर्थिक समर्थन मिले।



इन देशों के नेताओं का स्वागत

विशेष रूप से जी-7 के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि रूसी आक्रमण के कारण कई गरीब देशों में खाद्य संकट बढ़ गया है, जो वैश्विक खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा रहा है। जी-7 नेताओं ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरोस, कुक आइलैंड्स, इंडोनेशिया, कोरिया और वियतनाम के नेताओं की भागीदारी का भी स्वागत किया और उन्हें सम्मेलन में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed