फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 summit pm modi joe biden one to one meeting discuss these topics tells white house

G20: शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी-जो बाइडन के बीच इन अहम मुद्दों पर होगी बातचीत, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

Fri, 08 Sep 2023 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Sep 2023 02:02 PM IST
सार

जेक सुलीवन ने कहा कि 'राष्ट्रपति बाइडन उन जरूरी और आधारभूत मूल्यों पर भी बोलेंगे, जिन पर अमेरिका निर्भर करता है और पहले भी वह इन मुद्दों पर बोलते रहे हैं।' 

विज्ञापन
G20 summit pm modi joe biden one to one meeting discuss these topics tells white house
पीएम मोदी- जो बाइडन - फोटो : Twitter

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार शाम भारत पहुंच जाएंगे। जो बाइडन के भारत पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उनकी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है। इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बात होगी। दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात होगी, व्हाइट हाउस के एनएसए जेक सुलिवन ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर दोनों नेताओं में होगी बातचीत
राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत दौरे और पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए जेक सुलीवन ने कहा कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पीएम मोदी से मुलाकात होगी। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर जिन मुद्दों पर बात हुई थी, इस बैठक में उन मुद्दों की प्रगति पर चर्चा होगी। इनमें जीई के जेट इंजन का मुद्दा, एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, 5जी और 6जी तकनीक के साथ ही क्रिटिकल और इमर्जिंग तकनीक के मुद्दे पर बात होगी। साथ ही परमाणु क्षेत्र के नागरिक उपयोग के मुद्दे की प्रगति पर भी बातचीत होगी।'
विज्ञापन


जेक सुलीवन ने कहा कि 'जब दोनों नेता मिलेंगे तो इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति बाइडन उन जरूरी और आधारभूत मूल्यों पर भी बोलेंगे, जिन पर अमेरिका निर्भर करता है और पहले भी वह इन मुद्दों पर बोलते रहे हैं। जेक सुलीवन ने कहा कि जो बाइडन अन्य नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे और जी20 सम्मेलन के बाद वियतनाम के लिए रवाना होंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ रेल लिंक प्रोजेक्ट पर क्या बोले सुलीवन
अमेरिका क्या भारत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक बड़े रेल लिंक प्रोजेक्ट की योजना बना रहा है? इसके जवाब में जेक सुलीवन ने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। हम मानते हैं कि भारत से लेकर मध्य पूर्व और फिर यूरोप तक की कनेक्टिविटी बेहदम अहम है और इससे बड़ा आर्थिक फायदा  होगा। साथ ही इसकी रणनीतिक अहमियत भी है। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed