फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 finance chiefs urged to focus on world economic recovery goals

G-20: जी-20 वित्त प्रमुखों से विश्व आर्थिक सुधार लक्ष्यों पर ध्यान देने का आग्रह, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी हुई बात

Sun, 17 Jul 2022 01:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नुसा दुआ।
एजेंसी, नुसा दुआ। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 01:59 AM IST
सार

अमेरिकी व कनाडाई वित्तमंत्री जेनेट येलेन व क्रिस्टिया फ्रीलैंड समेत वरिष्ठ पश्चिमी राजनयिकों ने शुक्रवार को युद्ध की निंदा की और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर आर्थिक गिरावट के लिए रूसी अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
G20 finance chiefs urged to focus on world economic recovery goals
जी-22 - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इंडोनेशिया ने शनिवार को जी-20 के वित्त मंत्रियों से वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने का आग्रह किया। लेकिन सूत्रों ने कहा कि बाली में बैठक की समाप्ति औपचारिक विज्ञप्ति के बिना ही होने की संभावना है। इसका एक कारण यूक्रेन में रूस का युद्ध जारी रखना है।

विज्ञापन


इस मामले से परिचित दो सूत्रों ने कहा कि दो दिनी आयोजन की मेजबानी कर रहे इंडोनेशियाई वित्तमंत्री मूल्यानी इंद्रावती से उम्मी की जा रही है कि वे बैठक का सारांश देते हुए अध्यक्षीय बयान जारी करेंगी। एक सूत्र ने कहा, हम विज्ञप्ति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी व कनाडाई वित्तमंत्री जेनेट येलेन व क्रिस्टिया फ्रीलैंड समेत वरिष्ठ पश्चिमी राजनयिकों ने शुक्रवार को युद्ध की निंदा की और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर आर्थिक गिरावट के लिए रूसी अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी नौरीन हसन यूबीएस अमेरिका की अध्यक्ष
भारतीय मूल की अमेरिकी नरीन हसन को स्विट्जरलैंड की दिग्गज वित्तीय कंपी यूबीएस ने कंपनी की अमेरिकी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमेरिका में यूबीएम होल्डिंग की सीईओ भी होंगी। हसन इस साल अक्तूबर में पद ग्रहण करेंगी। इस समय वह न्यूयॉर्क स्थित संघीय बैंक में कार्यरत हैं। अपनी नई भूमिका में वह टॉम नारटिल की जगह लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूबीएस ग्रुप एजी एक बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है। हसन के पास रणनीति, डिजिटल परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और विनियामक  तथा जोखिम प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ वित्तीय सेवा उद्योग का 25 वर्षों का अनुभव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed