फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fugitive diamantaire Mehul Choksi is in the custody of the Criminal Investigation Department in Dominica, reports Antigua media

PNB Scam: डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल, एंटीगुआ के पीएम ने कहा- चोकसी को सीधे भारत को सौंपें

Thu, 27 May 2021 01:53 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 May 2021 01:53 AM IST
सार

खबर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का मानना है कि डोमिनिका के लिए चोकसी को सीधे भारत को सौंपना आसान होगा। हाल ही में एंटीगुआ एंड बारबुडा से भागे चोकसी को इंटरपोल के उसके खिलाफ जारी येलो नोटिस के बाद पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन
Fugitive diamantaire Mehul Choksi is in the custody of the Criminal Investigation Department in Dominica, reports Antigua media
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

विस्तार

एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। स्थानीय मीडिया की खबरों में बुधवार को इस बारे में बताया गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) को डोमिनिका में चोकसी की गिरफ्तारी की खबरों के बाद ब्राउने ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उन्होंने डोमिनिका के प्राधिकारियों को चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। एक मीडिया संगठन के साथ प्रधानमंत्री ब्राउने की बातचीत के हवाले से कहा, 'हमने कहा है कि वे उसे एंटीगुआ प्रत्यर्पित न करें। उसे भारत लौटाने की जरूरत है जहां वह अपने खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों का सामना कर सके।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राउने ने संकेत दिया कि चोकसी के पास डोमिनिका में वैसे अधिकार नहीं होंगे जैसे कि एंटीगुआ एंड बारबुडा में थे। 2017 में नागरिकता लेने के बाद 2018 से वह एंटीगुआ एंड बारबुडा में रह रहा था।

खबर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का मानना है कि डोमिनिका के लिए चोकसी को सीधे भारत को सौंपना आसान होगा। हाल ही में एंटीगुआ एंड बारबुडा से भागे चोकसी को इंटरपोल के उसके खिलाफ जारी येलो नोटिस के बाद पकड़ लिया गया था। इंटरपोल लापता लोगों का पता लगाने के लिए येलो नोटिस जारी करता है।। 

एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि हम चोकसी को वापस नहीं लेंगे। उसने यहां से फरार होकर बड़ी गलती की है। डोमिनिकन सरकार और वहां के कानूनी अधिकारी हमसे सहयोग कर रहे हैं। हमने इस बारे में भारत सरकार को सूचना दे दी है ताकि उसे सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि शायद चोकसी नाव के जरिए डोमिनिका पहुंचा था। वहां की सरकार हमसे और भारत सरकार के साथ सहयोग कर रही है। डोमिनिका उसे सीधे भारत भेज सकती है। 
 
 
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि मैंने चोकसी के परिवार से बात की है और उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि मेहुल के ठिकाने का पता चल गया है। मेहुल से बात करने की कोशिशें लगातार जारी है ताकि पता लग सके कि किन हालात में वह एंटीगुआ से चले गए थे और डोमिनिका में पकड़े गए। 

लापता लोगों की तलाश के लिए इंटरपोल यलो नोटिस जारी करता है। खबरों में बताया गया है कि उसे एंटीगुआ और बारबुडा की रॉयल पुलिस फोर्स को सौंपने की कवायद चल रही है।

पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज जालसाजी मामले में चोकसी वांछित है और उसे आखिरी बार रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा में अपनी कार में भोजन करने के लिए जाते हुए देखा गया था। चोकसी की कार मिलने के बाद उसके कर्मचारियों ने लापता होने की सूचना दी। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पुष्टि की थी कि चोकसी रविवार से लापता था।
 
क्या है मामला 

एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया था।  



मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक मुख्य आरोपी है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है। 

मार्च में मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (सीआईपी) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा रद्द करने की खबरें आईं थीं।  

एंटीगुआ और बारबुडा की ओर से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने की खबरों पर उसके वकील विजय अग्रवाल ने कहा था कि मेरे मुवक्किल मेहुल चोकसी एंटीगुआ के नागरिक हैं। उनकी नागरिकता को रद्द नहीं किया गया है। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed