फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FS Kwatra calls on PM Hasina reaffirms India support for deeper economic partnership with Bangladesh

Bangladesh: विदेश सचिव क्वात्रा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से की भेंट, करीबी विकास सहयोग पर जताया समर्थन

Wed, 15 Feb 2023 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 10:44 PM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि 'विदेश मंत्री वी एम क्वात्रा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से ढाका में शिष्टाचार भेंट की। विदेश सचिव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित की और बांग्लादेश के साथ विकास एवं आर्थिक गठजोड़ में भारत के व्यापक समर्थन की पुन: पुष्टि की।’
 

विज्ञापन
FS Kwatra calls on PM Hasina reaffirms India support for deeper economic partnership with Bangladesh
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास सहयोग एवं आर्थिक गठजोड़ को लेकर भारत के समर्थन को दोहराया। गौरतलब है कि विदेश सचिव विदेश सचिव विनय क्वात्रा नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार को ढाका पहुंचे थे। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करके बांग्लादेश की पीएम के साथ क्वात्रा की मुलाकात के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बताया कि 'विदेश मंत्री वी एम क्वात्रा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से ढाका में शिष्टाचार भेंट की। विदेश सचिव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित की और बांग्लादेश के साथ विकास एवं आर्थिक गठजोड़ में भारत के व्यापक समर्थन की पुन: पुष्टि की।’
विज्ञापन


इससे पहले, क्वात्रा ने बांग्लादेश के अपने समकक्ष मसूद बिन मोमिन के साथ भी मुलाकात और वार्ता की। भारतीय मिशन ने ट्वीट करके बताया कि विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन से विदेश कार्यालय में विचार विमर्श स्तरीय वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों ने राजनीति, जल, कारोबार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सम्पर्क और उप क्षेत्रीय सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान दोनों विदेश सचिवों ने जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अतिथि देश के रूप में बांग्लादेश की हिस्सेदारी के परिप्रेक्ष्य में करीबी सम्पर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव क्वात्रा की यात्रा को लेकर कहा कि पड़ोसी देश की उनकी यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति में बांग्लादेश को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के अनुरूप है। बांग्लादेश इस क्षेत्र में भारत का प्रमुख विकास एवं कारोबारी सहयोगी है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती मिलेगी।  


गौरतलब है कि विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा 15-16 फरवरी तक बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव बनने के बाद उनकी यह पहली बांग्लादेश यात्रा है। क्वात्रा ने पिछले साल एक मई को कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed