फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From Ukraine war to abortion, what Indian-origin candidates said in the first primary debate of the Republican

US: यूक्रेन युद्ध से लेकर गर्भपात तक, रिपब्लिकन पार्टी की पहली प्राथमिक बहस में क्या बोले भारतवंशी उम्मीदवार

Thu, 24 Aug 2023 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में अमेरिका की भागीदारी पर बात की। वहीं, हेली ने गर्भपात का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमें इसे डरावना रूप देना बंद करना होगा।
 

विज्ञापन
From Ukraine war to abortion, what Indian-origin candidates said in the first primary debate of the Republican
प्राथमिक बहस में बोले भारतवंशी उम्मीदवार - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने है। इसके लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से बुधवार को पहली प्राथमिक बहस हुई। इस दौरान, रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर गर्भपात के अधिकार तक पर चर्चा हुई। हालांकि, इस बहस का हिस्सा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं बने।

विज्ञापन

रामास्वामी ने रखी अपनी बात

रिपब्लिकन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में अमेरिका की भागीदारी पर बात की। उन्होंने अमेरिका द्वारा यूक्रेन का समर्थन करना विनाशकारी बताया। रामास्वामी ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनें तो युद्धग्रस्त देश की सहायता का समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विनाशकारी है... हम किसी और की सीमा की रक्षा कर रहे हैं, जबकि हमें उन्हीं सैन्य संसाधनों का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर हो रहे आक्रमण को रोकने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें किसी और की बजाय अपनी सीमा को सुरक्षित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन का दौरा करने वाले अन्य उम्मीदवारों की ओर इशारा करते हुए रामास्वामी ने दावा किया कि इन लोगों ने माउई, शिकागो के दक्षिण की ओर या केंसिंग्टन के निवासियों के लिए ऐसा नहीं किया होगा।

हालांकि, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस नेका कहना है कि वह अमेरिका के यूरोपीय साझेदारों पर अपना समर्थन बढ़ाने के लिए दबाव डालेंगे। वहीं, यूक्रेन की यात्रा करने वाले न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने रामास्वामी के दावों का खंडन किया।

क्रिस्टी ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि व्लादिमीर पुतिन की सेना स्वतंत्र यूक्रेनी लोगों के साथ क्या कर रही है। उन्होंने लड़ाई के दौरान रिपोर्ट किए गए अत्याचारों के साथ-साथ रूसियों द्वारा यूक्रेनी बच्चों के अपहरण के बारे में भी बात की। कहा कि यह वही व्लादिमीर पुतिन हैं, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिभाशाली और जीनियस कहा था। उन्होंने कहा कि अगर हम दुनिया में इस प्रकार की निरंकुश हत्या के खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तो हम अगले होंगे।

हेली ने उठाया गर्भपात का मुद्दा

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने गर्भपात का मुद्दा उठाया। हेली ने कहा कि हमें इस मुद्दे को एक डरावना रूप देना बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह विषय काफी व्यक्तिगत है। क्योंकि उनके पति को गोद लिया गया था और उन्हें अपने बच्चे पैदा करने में परेशानी हो रही थी। 

उन्होंने कहा कि इस बात पर आम सहमति बननी चाहिए कि संघीय गर्भपात प्रतिबंध लागू किया जाए या नहीं।

उन्होंने इस दौरान कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि क्या हम सभी इस बात पर सहमत नहीं हो सकते कि हमें देर से होने वाले गर्भपात पर प्रतिबंध लगाना चाहिए? क्या हम सभी इस बात पर सहमत नहीं हो सकते कि हमें गोद लेने की संस्कृति को बढ़ाना चाहिए? क्या हम सभी इस बात पर सहमत नहीं हो सकते कि जो डॉक्टर और नर्स गर्भपात में विश्वास नहीं करते, उन्हें गर्भपात नहीं करना चाहिए? क्या हम सभी इस बात पर सहमत नहीं हो सकते कि गर्भनिरोधक उपलब्ध होना चाहिए? और क्या हम सभी इस बात पर सहमत नहीं हो सकते कि अगर कोई महिला गर्भपात कराती है तो हम उसे सजा नहीं दें?

गर्भपात के मुद्दे पर हेली को चुनौती देते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि इसके लिए दया नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जो सिद्धांत पर खड़ा हो और करुणा व्यक्त करे। 15 सप्ताह के बाद हर राज्य में गर्भपात पर प्रतिबंध की वकालत करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने पर इस तरह के प्रतिबंध को लागू करने का वादा किया।

हेली ने पेंस से कहा कि वह अमेरिकी लोगों के प्रति ईमानदार रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी रिपब्लिकन राष्ट्रपति गर्भपात पर उतना प्रतिबंध नहीं लगा सकता, जितना एक डेमोक्रेट राष्ट्रपति उन सभी राज्य कानूनों पर प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप जानते हैं कि हमारे पास सदन में 60 सीनेट वोट नहीं हैं तो महिलाओं को ऐसा महसूस न कराएं कि उन्हें इस मुद्दे पर निर्णय लेना है।

यह उम्मीदवार भी शामिल

गौरतलब है, पहली प्राथमिक बहस के लिए आठ रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिल्वौकी में मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान दावेदार यह बताना रहे थे कि वह डोनाल्ड ट्रंप से कैसे बेहतर हैं। रामास्वामी और हेली के अलावा अन्य उम्मीदवार फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, साउथ कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी, नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम और अर्कांसस के पूर्व गवर्नर आसा हचिंसन हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed