फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From topping Maldives' tourist arrival figures, Indians slip to 5th spot amid diplomatic row

Maldives: चीन समर्थक मुइज्जू को बड़ा झटका, भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Tue, 30 Jan 2024 06:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Jan 2024 06:02 PM IST
सार

Maldives: भारत के साथ कूटनीतिक विवाद के बीच मालदीव में इस साल 28 जनवरी तक 1.74 लाख पर्यटक आए। जिनमें से केवल 13,989 भारतीय थे। रूस से सबसे ज्यादा 18,561 पर्यटक मालदीव पहुंचे।

विज्ञापन
From topping Maldives' tourist arrival figures, Indians slip to 5th spot amid diplomatic row
मालदीव, मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम चली थी। जिससे, दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था। अब नई दिल्ली से माले जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। तीन हफ्तों के बाद पर्यटकों के मामले में चीन भारत से आगे निकल गया है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पहले भारत से सबसे ज्यादा पर्यटक मालदीव जाते थे। लेकिन, अब यह खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन साल में हर वर्ष दो लाख से ज्यादा भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की। जो कोरोना महामारी के बाद किसी भी देश से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, मालदीव में इस साल 28 जनवरी तक 1.74 लाख पर्यटक आए। जिनमें से केवल 13,989 भारतीय थे। रूस से सबसे ज्यादा 18,561 पर्यटक मालदीव पहुंचे। इसके बाद इटली से 18,111, चीन से 16,529 और ब्रिटेन से 14,588 पर्यटकों ने देश का दौरा किया। जर्मनी छठवें स्थान पर है, जिसके बाद अमेरिका, फ्रांस, पोलैंड और स्विट्जरलैंड का स्थान है। 

विज्ञापन

पिछले साल 17 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने द्वीप राष्ट्र का दौरा किया। जिनमें से सबसे ज्यादा (2,09,198) भारतीय थे। इसके बाद रूसी (2,09,146) और चीनी (1,87, 118) थे। मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या 2022 में 2.4 लाख से ज्यादा थी। इसी तरह 2021 में 2.11 लाख से ज्यादा थी। कोरोना महामारी के दौरान मालदीव अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुला था। उस अवधि के दौरान करीब 63,000 भारतीयों ने द्वीप राष्ट्र का दौरा किया था। 

2018 में द्वीप राष्ट्र आने जाने वाले पर्यटकों का पांचवां सबसे बड़ा स्त्रोत भारत था। तब भारत से 90,474 पर्यटक पहुंचे थे। इसके बाद 2019 में 1.66 लाख भारतीय पर्यटक द्वीप राष्ट्र पहुंचे और भारत दूसरा सबसे बड़ा पर्यटकों का स्त्रोत बन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed