फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From dosa to aloo paratha, shrikhand to sandesh, we enjoy it all; India is home to all faiths: PM Modi

Modi in US Congress: समोसा कॉकस से लेकर डोसा, श्रीखंड और संदेश तक, पीएम मोदी ने इन शब्दों का जिक्र क्यों किया?

Fri, 23 Jun 2023 12:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Jun 2023 12:15 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका की बुनियाद लोगों के बीच समानता पर टिकी है। आपने दुनियाभर से यहां आए लोगों को अमेरिका के सपने में समान रूप से साझेदार बनाया है। यहां पर लाखों लोग ऐसे हैं, जिनकी जड़ें भारत से हैं।

विज्ञापन
From dosa to aloo paratha, shrikhand to sandesh, we enjoy it all; India is home to all faiths: PM Modi
पीएम मोदी अमेरिकी संसद में बोले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत के बाद पीएम मोदी ने कैपिटल हिल्स में अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान समोसा कॉकस से लेकर डोसा, श्रीखंड और संदेश तक कई भारतीय पकवानों के नाम सुनाई दिए। आइए जानते है कि आखिर अमेरिका की संसद में विविध भारतीय पकवानों के नाम का जिक्र क्यों हुआ। 

विज्ञापन


भारत में ढाई हजार राजनीतिक दल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सभी धर्मों का घर है। हम अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखते हैं। डोसा से आलू पराठा, श्रीखंड से संदेश तक हम इसका आनंद लेते हैं। पीएम मोदी ने भारत की विविधता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां 2500 राजनीतिक दल हैं। 20 अलग-अलग दल भारत के अलग-अलग राज्यों में सत्ता में हैं। हमारे यहां 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, हजारों बोलियां हैं। इसके बाद भी हम एक स्वर में बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां हर सौ मील पर खान-पान बदल जाता है। डोसा से आलू पराठा तक और श्रीखंड से संदेश तक, हम सभी का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन


पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया भारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती है। मैं इस सदन में भी यही जिज्ञासा देखता हूं। हर कोई भारत के लोकतंत्र, विकास और विविधता के बारे में जानना चाहता है। भारत आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भारतीय मूल के लाखों लोग
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका की बुनियाद लोगों के बीच समानता पर टिकी है। आपने दुनियाभर से यहां आए लोगों को अमेरिका के सपने में समान रूप से साझेदार बनाया है। यहां पर लाखों लोग ऐसे हैं, जिनकी जड़ें भारत से हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ यहां गर्व के साथ संसद में बैठे हैं। इनमें से ही एक मेरे पीछे भी खड़ी हैं (कमला हैरिस), जिन्होंने इतिहास रच दिया था। मुझे बताया गया है कि समोसा कॉकस का जायका अब संसद में नजर आता है। उम्मीद है कि विविध भारतीय पकवान भी यहां नजर आएंगे।


जानिए क्या है समोसा कॉकस
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों को अनौपचारिक रूप से समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहा जाता है। अमेरिका में वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में समोसा कॉकस की कहानी शुरू हुई थी। उस चुनाव में पहली बार भारतीय मूल के कुछ सांसद निर्वाचित हुए थे। बाद में ये संसद में अक्सर एक साथ दिखाई देते थे। उस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पहली बार भारतीय मूल के सांसदों के इस समूह को समोसा कॉकस नाम दिया था। कमला हैरिस भी इस समूह की प्रमुख सदस्य थीं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। राजा कृष्णमूर्ति का कहना था कि उन्होंने अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या को रेखांकित करने के लिए समोसा कॉकस नाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed