कनाडा में चीन के खिलाफ भारतीय समर्थकों ने किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' नाम के संगठन से जुड़े लोगों ने कनाडा के वैंकूवर शहर में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चीन में हिरासत में लिए गए कनाडाई लोगों की रिहाई की मांग की।
'Friends of India' holds protest outside the Chinese Consulate in Vancouver today demanding the release of detained Canadians in China. pic.twitter.com/43P7OzqJbR
— ANI (@ANI) July 5, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले 24 जून को कनाडा में चीन के खिलाफ भारतीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया था। कनाडा के वैंकूवर में चीनी वाणिज्य दूतावास कार्यालय के बाहर भारत समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान लोग हाथ में 'स्टॉप किलिंग पीपल इन इंडिया', 'बैकऑफ चाइना' और 'डोंट थ्रेटन' जैसे होर्डिंग्स लिए नजर आए थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने हाथ में भारत का झंड़ा भी पकड़ा हुआ था।